{"_id":"5bfb2189bdec2241946b3d80","slug":"a-man-going-to-sacrifice-four-year-old-girl-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलि चढ़ाने जा रहे सिरफिरे से लोगों ने बच्ची को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलि चढ़ाने जा रहे सिरफिरे से लोगों ने बच्ची को बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर में एक सिरफिरे बदमाश ने चार साल की बच्ची की बलि चढ़ाने की कोशिश की। सिरफिरा बच्ची को बहला कर मंदिर ले गया था। इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और मासूम को बचाया।
हमले में गंभीर रूप से घायल बच्ची की हालत नाजुक
इस दौरान सिरफिरा बच्ची के शरीर के कुछ हिस्सों पर धारदार हथियार से वार कर चुका था। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छुरे से जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिरफिरे ने किन परिस्थितियों में बच्ची को बलि देने की कोशिश की इसकी छानबीन चल रही है। बच्ची को जख्मी हालत में सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत नाजुक है। खबर लिखे जाने तक वह होश में नहीं आ सकी थी।