फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A Girl student preparing for Polytechnic committed suicide by hanging herself in Begusarai

Bihar: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदे से झूलकर दी जान; खुदकुशी करने की वजह बेहद हैरान करने वाली

Wed, 04 Oct 2023 01:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Oct 2023 01:29 PM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय में पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ने-लिखने में काफी तेज थी। लेकिन उसने बहुत मामूली बात पर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
A Girl student preparing for Polytechnic committed suicide by hanging herself in Begusarai
अस्पताल परिसर में शव के पोस्टमार्टम के दौरान इंतजार करते परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रही एक छात्रा ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, इस मौत के बाद परिजनों को गहरा सदमा लगा। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। मृत छात्रा की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी संतोष कुमार यादव की बेटी नीतू कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि छात्रा नीतू कुमारी पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रही थी। इसी बीच तैयारी करने के समय काउंसलिंग हुई। उस काउंसलिंग में छात्रा के मन मुताबिक ग्रेड नहीं मिला। इस कारण छात्रा ने आवेश में आकर घर पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि नीतू कुमारी पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर स्थल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed