{"_id":"64a41ef9c39d81ed58040bf7","slug":"a-girl-child-and-a-laborer-died-due-to-lightning-at-different-places-during-the-rains-in-jamui-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हल्की बारिश में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से एक बच्ची और एक मजदूर की मौत; दो परिवार गमगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हल्की बारिश में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से एक बच्ची और एक मजदूर की मौत; दो परिवार गमगीन
Tue, 04 Jul 2023 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Jul 2023 07:00 PM IST
सार
जमुई में मंगलवार की दोपहर हल्की बारिश में बिजली गिरने से दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में जबकि दूसरी घटना बरहट थाना क्षेत्र की पाडो पंचायत के भागलपुरा गांव में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले में मंगलवार की दोपहर हल्की बारिश में बिजली गिरने (वज्रपात) से दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर यादव टोला निवासी सातो यादव की बेटी अंशु कुमारी (12) और बरहट थाना क्षेत्र भागलपुरा गांव निवासी गरीब मांझी के बेटे निरोज मांझी (45) के रूप में की गई है। वहीं, घटना के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के सिधौक बहियार में हुई। जहां मंगलवार की दोपहर हल्की बारिश में अचानक हुए वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रतनपुर गांव के यादव टोला निवासी सातो यादव की बेटी अंशु कुमारी सिधौक बहियार में भैंस लाने गई थी। उसी दौरान अचानक हुए वज्रपात से उसकी मौत हो गई। वहीं, मौजूद एक अन्य व्यक्ति लखन यादव घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्ची को घर लाए। लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पाडो पंचायत के भागलपुरा गांव के बहियार में हुई। जहां वज्रपात से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक निरोज मांझी अपने गांव के बहियार में काम कर रहा था। इसी बीच अचानक वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।