फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A freak attacked five people with rod in Siwan, killed delivery boy and seriously injured four; Arrested

Bihar: सीवान में एक सनकी ने पांच लोगों पर किया रॉड से हमला, डिलीवरी ब्वॉय की मौत और चार गंभीर घायल; गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Jun 2023 03:43 PM IST
सार

सीवान एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A freak attacked five people with rod in Siwan, killed delivery boy and seriously injured four; Arrested
मैरवा थाना, सीवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सीवान में एक सनकी व्यक्ति ने डिलीवरी ब्वॉय समेत पांच लोगों पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेमरा गांव में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से अचानक एक कुरियर डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सनकी व्यक्ति यही नहीं रुका, उसने बारी-बारी कर चार अन्य लोगों पर रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने बहुत ही मशक्कत के बाद सनकी व्यक्ति को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान के गड़वार गांव के निवासी दिनकर चौबे के रूप में हुई है। वहीं, चारों घायलों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मैरवा में एक व्यक्ति अचानक से सड़क पर लोहे की रॉड लेकर निकला और जो सामने मिला उस पर वार करने लगा। इस बीच सबसे पहले उसने कुरियर डिलीवरी ब्वॉय पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके अलावा उसने अन्य चार लोगों पर भी रॉड से हमला कर दिया, जो बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ लोगों ने उसे नशे की हालत में बताया तो कुछ ने उसे मानसिक  रूप से विक्षिप्त बताया। सनकी व्यक्ति का नाम सत्येंद्र राम बताया जा रहा है।


इस मामले को लेकर सीवान एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

freak
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed