फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A farmer who went to farm to take vegetables died due to lightning in Samastipur

Bihar News: सब्जी लेने खेत गए किसान की ठनका की चपेट में आने से मौत; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Sun, 10 Sep 2023 12:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Sep 2023 12:07 PM IST
सार

Bihar: हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने कहा कि घटना की सूचना पर देर रात ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। परिजनों ने बताया कि राजकुमार सब्जी तोड़ने खेत में गए। इसी दौरान वर्षा शुरू हो गई। फिर ठनका गिरने से राजकुमार झुलस गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A farmer who went to farm to take vegetables died due to lightning in Samastipur
मृतक राजकुमार पासवान और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव में शनिवार की देर शाम बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुधपुरा गांव निवासी राजकुमार पासवान (55) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। जबकि राजकुमार अपने खेत में सब्जी तोड़ रहा था। इसी दौरान राजकुमार ठनका गिरने से झुलस गया। बाद में जब बारिश थमी तो परिजन और ग्रामीण राजकुमार को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने कहा कि घटना की सूचना पर देर रात ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। परिजनों ने बताया कि राजकुमार सब्जी तोड़ने खेत में गए। इसी दौरान वर्षा शुरू हो गई। फिर ठनका गिरने से राजकुमार झुलस गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed