{"_id":"64ad2b5113bc0768ea01e8a7","slug":"a-bus-full-of-kanwariyas-returning-after-worship-from-deoghar-collided-with-a-tree-in-jamui-46-injured-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident News: देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 46 घायल; पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident News: देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 46 घायल; पांच गंभीर
Tue, 11 Jul 2023 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:43 PM IST
सार
Kanwaria Bus Accident: जमुई में देवघर और बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों से भरी बस मंगलवार की सुबह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस पर सवार 46 कांवड़िया घायल हो गए। उनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar News: बिहार के जमुई में देवघर और बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे छपरा जिले के कांवड़ियों से भरी बस मंगलवार की सुबह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस पर सवार 46 कांवड़िया घायल हो गए। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांच कांवड़ियों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद सदर अस्पताल से भी उन्हें पटना रेफर किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार पांच बजे सुबह हुई। सभी कांवड़िए देवघर और बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे थे। तभी झाझा थाना क्षेत्र के झाझा गिद्धौर मुख्य मार्ग एनएच 333 स्थित एकडारा चौक के नजदीक गोलकी आम के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। उसके बाद चालक ने बस से अपना संतुलन खो दिया और कांवड़ियों से भरा वाहन पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में बस में सवार 46 कांवड़िए घायल हो गए। उनमें से पांच की स्थिति गंभीर होने के पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िए छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के कड़ी बाजार और सोहिगाजन बाजार के रहने वाले हैं। वे बस पर सवार होकर देवघर और बासुकीनाथ में पूजा अर्चना करने के बाद पश्चिम बंगाल में कालीघाट और तारापीठ में पूजा अर्चना कर राजगीर पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। इधर, गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह, वकील सिंह, कृष्णा सिंह पिता जगत सिंह, मंजू देवी पति सतीश सिंह, अभीजीत सिंह पिता बीरेंद्र सिंह और एक अन्य को पटना रेफर किया गया है। वहीं, घटना के बाद मौके से बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन