फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   11 children dead after eating mid day meal in bihar

बिहार: मिड-डे मील खाने से 20 बच्चों की मौत

Wed, 17 Jul 2013 09:36 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
11 children dead after eating mid day meal in bihar

बिहार में छपरा जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील का भोजन करने से 20 बच्चों की मौत हो गई है। अस्पताल में भर्ती करीब 10 बच्चों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी बच्चे 8 से 12 साल की उम्र के हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को नवसृजित विद्यालय में मिड-डे मील में मिली खिचड़ी खाने के बाद अचानक बच्चे बीमार पड़ने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान 20 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतक बच्चों के परिवार को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने नीतीश को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने घटना को राज्य सरकारी की नाकामी बताया है। लालू ने दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को छपरा बंद का ऐलान किया है।


लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने घटना के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। पासवान ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में इस कदर डूबी हुई है कि बच्चों के लिए सही खाना भी उपलब्ध नहीं करा पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed