फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   72-year-old Rampari Devi returned safely after four months missing in Kumbh Mela

Bihar: चार महीने बाद सकुशल लौटी 72 वर्षीय रामपरी देवी, कुंभ मेले में हुई थीं लापता, परिवार में खुशी की लहर

Mon, 30 Jun 2025 05:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सरैयागंज की 72 वर्षीय रामपरी देवी, जो 20 फरवरी को कुंभ स्नान के दौरान लापता हो गई थीं, चार महीने बाद समस्तीपुर जिले के वरिषनगर इलाके में मिलीं। समाचार पत्र में सूचना मिलने के बाद परिजन उन्हें वहां से लेकर घर लौटे।
 

विज्ञापन
72-year-old Rampari Devi returned safely after four months missing in Kumbh Mela
घर वापस लौटी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज मोहल्ला निवासी 72 वर्षीय रामपरी देवी चार महीने बाद सकुशल अपने घर लौट आई हैं। रामपरी देवी 20 फरवरी को अपने परिवार के साथ कुंभ मेले में स्नान के लिए गई थीं, जहां से वे अचानक लापता हो गईं थीं। उनके वापस लौटने से परिजनों और मोहल्ले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रामपरी देवी के गायब होने के बाद लगातार कई जिलों—वैशाली, समस्तीपुर, मोतिहारी, शिवहर, दरभंगा और सीतामढ़ी—में उनकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उनके बड़े बेटे उपेंद्र महतो, जो हिंदुस्तान यूनीलिवर में कार्यरत हैं, ने बताया कि दो दिन तक खोजबीन के बाद नगर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कई महीनों की तलाश के बाद परिजनों को 28 जून को समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली कि समस्तीपुर जिले के वरिषनगर इलाके में एक लापता बुजुर्ग महिला रह रही हैं। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और रामपरी देवी को पहचानकर घर लेकर आए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपरी देवी के परिवार में दो बेटे, दो बेटियां और पांच पोते-पोतियां हैं। बेटे उपेंद्र महतो और सुरेंद्र महतो ने बताया कि उनकी मां भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं और उन्हें पूरा विश्वास था कि एक न एक दिन मां जरूर वापस लौटेंगी। रामपरी देवी की बहू रीता देवी ने बताया कि मां के बिना घर बिल्कुल सूना हो गया था। अब उनके लौट आने से घर में रौनक लौट आई है और पूरा परिवार उनकी सेवा में लगा है। परिजनों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने खोजबीन में सहयोग दिया। बुजुर्ग महिला के लौटने से इलाके में भी खुशी और सुकून का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed