{"_id":"61d2ad44b953d65cc356b1ae","slug":"4-91-lakhs-cheated-for-giving-jobs-in-fci-fir-on-five-acused-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: बक्सर के युवक से 4.91 लाख रुपये ठगे, पांच पर एफआईआर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: बक्सर के युवक से 4.91 लाख रुपये ठगे, पांच पर एफआईआर, एक गिरफ्तार
Mon, 03 Jan 2022 01:31 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:31 PM IST
सार
पुलिस ने एक आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी मैदान थाना प्रभारी रंजीत वत्स ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में नौकरी के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला है बिहार के बक्सर का जहां एफसीआई(FCI) में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से बड़ी ठगी हो गई है। युवक वर्तमान में भागलपुर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। ठगों ने युवक को नौकरी का झांसा देकर 4.91 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवक को जब ठगी का पता चला तो उसने गांधी मैदान थाना में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इस तरह से आरोपियों ने दिया ठगी को अंजाम
पीड़ित युवक कमलनयन ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाले विकास ने एफसीआई में सरकारी नौकरी लगवाने वाले गिरोह से मिलवाया था। विकास ने उससे कहा कि उसका जानने वाला एक शख्स है, जो एफसीआई में नौकरी लगवाता है। इसके बाद विकास ने गांधी मैदान में अभिषेक मिश्रा से मुलाकात करवाई। अभिषेक ने खुद को सिविल कोर्ट का जज बताया। कमलनयन ने आगे बताया कि अभिषेक ने कहा कि नौकरी लगवाने के एवज में उसे 8 लाख रुपए देने होंगे। जो अभिषेक और बाकी लोगों के बैंक अकाउंट में जमा किए गए थे।
विज्ञापन
युवक को ऐसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई
दरअसल, पीड़ित युवक को शातिरों ने डाक से नियुक्ति पत्र भी भेज दिया और इस पत्र के अनुसार उसे नोखा में ट्रेनिंग करनी थी। कमल नयन जब नोखा में ट्रेनिंग के लिए पहले दिन गया तो वहां उसे संजय नाम का व्यक्ति मिला और वह साइन करवाकर उसे घर भेज दिया। जब उसे लगातार एक सप्ताह तक इस तरह से साइन करवाकर घर भेजा गया तो फिर उसे शक हो गया। तब उसने एफसीआई के कार्मिक विभाग में अपना नियुक्ति पत्र भेजा। तब यह खुलासा हुआ कि उसे मिला लेटर फर्जी है।
विज्ञापन