फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   4.80 lakh notes are available for 85 thousand rupees: Delivery is done on call in Siwan, a pawn of the gang ar

85 हजार रुपए में मिलते हैं 4.80 लाख के नोट: सीवान में कॉल पर डिलिवरी होती है, गैंग का एक प्यादा गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2022 08:05 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 17 Dec 2022 08:05 AM IST
सार

85 हजार रुपए दीजिए और 4.80 लाख रुपए लीजिए! भारतीय नोट का यह रेट चल रहा है सीवान में। कॉल पर डिलिवरी होती है। खपाने वाले 85 हजार देकर 4 लाख 80 हजार रुपए के नकली नोट लेकर मार्केट में खपा देते हैं।

विज्ञापन
4.80 lakh notes are available for 85 thousand rupees: Delivery is done on call in Siwan, a pawn of the gang ar
सीवान में बरामद नकली नोटों की खेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

85 हजार रुपए दीजिए और 4.80 लाख रुपए लीजिए! भारतीय नोट का यह रेट चल रहा है सीवान में। कॉल पर डिलिवरी होती है। खपाने वाले 85 हजार देकर 4 लाख 80 हजार रुपए के नकली नोट लेकर मार्केट में खपा देते हैं। यह खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब नकली नोट को मार्केट में ला रहे गैंग का एक प्यादा पुलिस के हत्थे चढ़ा। सीवान मुफस्सिल पुलिस ने अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास से इस युवक को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। युवक दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी बाबूनंद दुबे का पुत्र राजू दुबे है। 
विज्ञापन


मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक गोरियाकोठी से सीवान किसी को नकली नोट बेचने आ रहा है। पुलिस ने उसे 4 लाख 80 हजार रुपए के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान युवक ने कहा कि वह यह जाली नोट गोरियाकोठी के सुधीर शर्मा से लेकर आया है और सीवान में एक फोन कॉल पर उसे डिलीवरी देनी थी। पुलिस के अनुसार, राजू जिस सुधीर शर्मा का नाम ले रहा है, वह इसके पहले भी फेक करेंसी के केस में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर पेट्रोल पंप के पास से 4लाख 80 हजार के रुपए के साथ नकली नोट के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार राजू का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश कर राजू को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed