फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   360 cartoon liquor seized from the truck in Darbhanga; Smugglers absconded by dodging

Bihar News: दरभंगा में दस चक्का ट्रक से 360 कार्टन शराब जब्त; तस्कर चकमा देकर हुए फरार

Sun, 10 Sep 2023 12:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Sep 2023 12:49 PM IST
सार

Bihar: बहेरा थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर महिनाम के एक ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान ट्रक पर लदे 360 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर और चालक भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
360 cartoon liquor seized from the truck in Darbhanga; Smugglers absconded by dodging
ट्रक से जब्त की गई शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिला के बहेरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 360 कार्टन शराब जब्त की है। बताया जा रहा है कि शराब लदे ट्रक को एक ईंट भट्ठा पर लगाकर शराब की खेप को उतारने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान पुलिस को आते देख शराब तस्कर, ट्रक चालक और खलासी भाग गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बहेरा थाना पुलिस को देर शाम शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। इसे लेकर पुलिस पहले से ही चौकसी में थी। इस दौरान देर रात को सूचना मिलते ही बहेरा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास लगे एक दस चक्का ट्रक की जांच की गई। इस दौरान उसमें से कुल 360 कार्टन (3,211 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई है। वहीं, ट्रक चालक, खलासी और शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर बहेरा थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर महिनाम के एक ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान ट्रक पर लदे 360 कार्टन (3,211 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर और चालक भागने में सफल रहे। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, केवटी थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए गुठली गांव के बगीचे में छापेमारी कर 665 लीटर शराब जब्त की है। जबकि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार जो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केवटी थाना क्षेत्र के दहीपुरा गांव निवासी राकेश कुमार यादव, गुठली गांव के मो. राजा और सतीश भगत ने शराब की बड़ी खेप मंगवाई है। इस संबंध केवटी थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि यहां पर शराब की खेप उतारने की सूचना मिली थी, जिसको लेकर छापेमारी की गई थी। लेकिन, तस्कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed