{"_id":"5933ec804f1c1bf946bdbe19","slug":"3000-grooms-tied-knot-at-gunpoint-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बंदूक की नोक पर 365 दिन में हुई 3 हजार शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बंदूक की नोक पर 365 दिन में हुई 3 हजार शादियां
amarujala.com- presented by : मुकेश झा
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
बंदूक के नोंक पर शादी
- फोटो : it
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का दिन वैसे तो हर किसी के लिए यादगार होता है लेकिन 25 मई का दिन 19 वर्षीय लड़की जूली के लिए कुछ ज्यादा ही यादगार है। क्योंकि उस दिन उसकी शादी हुई थी। जूली शादी के लिए पूरी तरह से तैयार थी। इसी बीच 22 वर्षीय लड़का अभिनय कुमार को शादी के लिए अपहरण कर लाया गया। लड़का तैयार तो था लेकिन दबाव में था।
विज्ञापन
दरअसल, मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। बिहार में बंदूक के नोक पर शादी कराने की परंपरा बहुत पहले से है। जूली और अभिनय दोनों की शादी बंदूक के नोक पर कराई गई। जिसके बाद दूल्हे के माता-पिता ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया। पुलिस के पहुंचते ही शादी खत्म हो चुकी थी।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस दूल्हे को बचाना चाहती थी , लेकिन दुल्हन और उनके परिवारवालों ने लड़ाई और मारपीट शुरु कर दी। जिसके बाद पुलिस वहां से हटने के लिए मजबूर हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराना शुरु किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही दुल्हन भी घायल हो गई। इस मामले में मुजफ्फरपुर के एसपी विवेक कुमार ने गयाघाट पुलिस थाना प्रभारी को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
शादी के एक हफ्ते बाद भी जूली का अपनी नई जिंदगी से संघर्ष जारी था। घायल जूली के दर्द को देखकर दूल्हा भी सहम गया और उस शादी को स्वीकार किया। इसके बाद दूल्हा ने कहा, "मैंने इस शादी को स्वीकार कर लिया है। हमारे परिवारों के बीच जो भी अंतर है, वह जल्द ही खत्म हो जाएगा। समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा"।
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक बिहार में बंदूक के नोंक पर शादी कराना कोई बड़ी बात नहीं है। इस तरह के कई मामले बिहार में सामने आए हैं। बिहार पुलिस के डाटा के मुताबिक साल 2016 में 3,075 लोगों को किडनैप कर शादी करायी गई। इस साल भी मार्च 2017 तक 830 ऐसे मामले सामने आए हैं।
एनसीआरबी डाटा के अनुसार साल 2015 में बिहार में 18-30 साल के 1096 लड़के को बंदूक के नोक पर शादी कराई गई। इस तरह के तमाम आंकड़े हैं। 2014 में यह आंकड़ा 2,533 का था और 2015 में 3001 का आंकड़ा था।