फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   3000 grooms tied knot at gunpoint in bihar

बिहार: बंदूक की नोक पर 365 दिन में हुई 3 हजार शादियां

Sun, 04 Jun 2017 06:34 PM IST
amarujala.com- presented by : मुकेश झा
amarujala.com- presented by : मुकेश झा Updated Sun, 04 Jun 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
3000 grooms tied knot at gunpoint in bihar
बंदूक के नोंक पर शादी - फोटो : it

शादी का दिन वैसे तो हर किसी के लिए यादगार होता है लेकिन 25 मई का दिन 19 वर्षीय लड़की जूली के लिए कुछ ज्यादा ही यादगार है। क्योंकि उस दिन उसकी शादी हुई थी। जूली शादी के लिए पूरी तरह से तैयार थी। इसी बीच 22 वर्षीय लड़का अभिनय कुमार को शादी के लिए अपहरण कर लाया गया। लड़का तैयार तो था लेकिन दबाव में था।  

विज्ञापन

दरअसल, मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। बिहार में बंदूक के नोक पर शादी कराने की परंपरा बहुत पहले से है। जूली और अभिनय दोनों की शादी बंदूक के नोक पर कराई गई। जिसके बाद दूल्हे के माता-पिता ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया। पुलिस के पहुंचते ही शादी खत्म हो चुकी थी।  
विज्ञापन

 
हालांकि, पुलिस दूल्हे को बचाना चाहती थी , लेकिन दुल्हन और उनके परिवारवालों ने लड़ाई और मारपीट शुरु कर दी। जिसके बाद पुलिस वहां से हटने के लिए मजबूर हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराना शुरु किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही दुल्हन भी घायल हो गई। इस मामले में मुजफ्फरपुर के एसपी विवेक कुमार ने गयाघाट पुलिस थाना प्रभारी को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शादी के एक हफ्ते बाद भी जूली का अपनी नई जिंदगी से संघर्ष जारी था। घायल जूली के दर्द को देखकर दूल्हा भी सहम गया और उस शादी को स्वीकार किया। इसके बाद दूल्हा ने कहा, "मैंने इस शादी को स्वीकार कर लिया है। हमारे परिवारों के बीच जो भी अंतर है, वह जल्द ही खत्म हो जाएगा। समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा"।

इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक बिहार में बंदूक के नोंक पर शादी कराना कोई बड़ी बात नहीं है। इस तरह के कई मामले बिहार में सामने आए हैं। बिहार पुलिस के डाटा के मुताबिक साल 2016 में 3,075 लोगों को किडनैप कर शादी करायी गई। इस साल भी मार्च 2017 तक 830 ऐसे मामले सामने आए हैं।


एनसीआरबी डाटा के अनुसार साल 2015 में बिहार में 18-30 साल के 1096 लड़के को बंदूक के नोक पर शादी कराई गई। इस तरह के तमाम आंकड़े हैं। 2014 में यह आंकड़ा 2,533 का था और 2015 में 3001 का आंकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed