{"_id":"d6a99a3a-4c07-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"2800-crore-would-be-spent-on-students-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में विद्यार्थियों पर 2800 करोड़ होंगे खर्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में विद्यार्थियों पर 2800 करोड़ होंगे खर्च
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Dec 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पोशाक, साइकिल और छात्रवृत्ति के लिए लाभार्थियों को राशि वितरित की जायेगी। इसके लिए 15 से 31 जनवरी तक सभी विद्यालयों में मेगा शिविर लगेंगे। इस योजना पर 2800 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री पीके शाही, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री जीतन राम मांझी और अल्पसंख्यक कल्याण व गृह विभाग के प्रधान सचिव आमीर सुबहानी तथा प्रधान सचिव (शिक्षा) अमरजीत सिन्हा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को इस बारे में पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागों की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं। घोषित तिथि के दौरान विद्यालयों में 'सामाजिक उत्सव' के रूप में शिविर का आयोजन होगा। इसमें संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री, विभागीय सचिव, विधायक, विधान पार्षद, जिला पार्षद और पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अफसरों व पुलिस थानों की सहभागिता होगी।
विज्ञापन
प्रत्येक जिले के हर प्रखंड में लाभार्थी छात्र-छात्रओं का एक रोस्टर तैयार किया गया है। शिक्षा मंत्री के अनुसार राशि उन लाभार्थियों को ही मिलेगी जिन छात्र-छात्रओं की उपस्थिति अप्रैल से सितम्बर तक 75 फीसद रहेगी। प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा ने बताया कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शिविर में प्रत्येक विद्यालय, छात्र एवं शिक्षक को प्रगति पत्रक वितरित किया जाएगा। भरवाए गए पत्रक की हर तीन महीने पर समीक्षा होगी। इस आधार पर सभी विद्यालयों की ‘ग्रेडिंग’ होगी।