फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   25 years of RJD: Lalu Prasad Yadav back in party posters, here is all you need to know

राजद के 25 साल: पार्टी के पोस्टरों में हुई लालू यादव की वापसी, जानिए क्या हैं संकेत

Sun, 04 Jul 2021 07:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 04 Jul 2021 07:13 PM IST
सार

राजद के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए लगाए गए पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव खूब दिख रहे हैं। इस रिपोर्ट में जानिए क्या हैं लालू की पोस्टरों में वापसी के मायने...

विज्ञापन
25 years of RJD: Lalu Prasad Yadav back in party posters, here is all you need to know
राजद के पोस्टर में लालू यादव की तस्वीर - फोटो : twitter.com/RJDforIndia

विस्तार

बिहार की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आज रविवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। पार्टी ने इस अवसर पर दो दिन का रजत जयंती समारोह आयोजित किया है। रविवार को इस समारोह की शुरुआत हो गई। यूं तो आम तौर पर अपनी ही पार्टी के पोस्टरों से दूर रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इस बार इस समारोह को लेकर लगाए गए पोस्टरों में खूब नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी कार्यक्रम के सिलसिले में पटना में लगे एक पोस्टर में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव नजर आ रहे हैं। इसपर लिखा है कि राजद के 25वें स्थापना दिवस की बधाई। बिहार की राजनीतिक के जानकार कह रहे हैं कि पोस्टर पर लालू की वापसी का मतलब सियासत में लालू की वापसी हो सकता है और यह संदेश भी कि लालू के बिना तेजस्वी का जादू चलने वाला नहीं है।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान हटवा दिए थे बैनर
बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जब तेजस्वी यादव राजद की बागडोर संभाल रहे थे, तब उनकी छवि को बेदाग दिखाने के लिए लालू यादव की तस्वीरों वाले सभी बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटवा दिए गए थे। उल्लेखनीय है कि उस समय लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में जेल में बंद थे। ऐसे में अब पार्टी के पोस्टरों में उनकी वापसी के खूब सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हुई कार्यक्रम की शुरुआत
यूं तो समारोह की शुरुआत रविवार हो गई और कार्यक्रम का शुभारंभ तेजस्वी यादव ने किया। लेकिन, मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पांच जुलाई यानी सोमवार को होगा। जानकारी के अनुसार सुबह 10.50 बजे पार्टी कार्यालय में स्व. रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी। वहीं, 11 बजे स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आगाज होगा। लालू यादव दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed