{"_id":"59bb50b34f1c1b21688b4a7b","slug":"2008-ahmedabad-blast-case-suspect-terrorist-tausif-khan-offering-tutions-to-students-in-bihar-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"2008 अहमदाबाद ब्लास्ट केस: स्कूल में बच्चों को सालों से पढ़ा रहा था संदिग्ध आतंकी तौसीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2008 अहमदाबाद ब्लास्ट केस: स्कूल में बच्चों को सालों से पढ़ा रहा था संदिग्ध आतंकी तौसीफ
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया से पकड़ा गए आरोपी संदिग्ध आतंकी तौसीफ खान लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। वो गया में बतौर टीचर रह रहा था और वहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहा था। अतीक उर्फ तौसीफ खान डोभी पुलिस स्टेशन के अंडर आने वाले कर्मूनी गांव के एक स्कूल में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी छात्रों को कई सालों से पढ़ा रहा था।
विज्ञापन
गया की एसएसपी गरीमा मलिक पुलिस ने स्कूल के मालिक सरवर खान को भी हिरासत में ले लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संदिग्ध आतंकी पर गांव वालों को लंबे समय से शक था। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब उसने तौसीफ से उसकी पहचान के कागज मांगे तो उसने इससे इनकार कर दिया। साथ ही वो लोगों से दूर भी रहता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तौसीफ को एक साइबर कैफे से धर दबोचा गया, जहां वो सोशल मीडिया पर विवादित कंटेंट पोस्ट कर रहा था। इस वक्त उसके साथ सना भी मौजूद था। पुलिस ने मौके से एक विवादित किताब भी बरामद की, जो पाकिस्तान में छपी थी और इस पर जिहाद लिखा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया, लेकिन एक पेन ड्राइव मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। बता दें कि 26 जुलाई 2008 को हुए इस सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हुई थी। 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।