फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   19 seats will become vacant in Bihar Legislative Council on July 17 news in Hindi

बिहार विधान परिषद: पंचायत चुनाव न होने के चलते 17 जुलाई को रिक्त हो जाएंगी 19 सीटें

Thu, 15 Jul 2021 11:11 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 15 Jul 2021 11:11 PM IST
सार

बिहार में पंचायत चुनाव अब तक नहीं हो पाने के कारण राज्य विधान परिषद की 19 सीटें 17 जुलाई को एक साथ रिक्त हो जाएंगी। 

विज्ञापन
19 seats will become vacant in Bihar Legislative Council on July 17 news in Hindi
बिहार विधान परिषद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव बिनोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन सीटों पर निर्वाचित वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि (कोविड-19 महामारी के कारण) पंचायत चुनाव नहीं होने से इन सीटों के लिए अब तक चुनाव संपन्न नहीं हो सका है।

विज्ञापन


महामारी की दूसरी लहर के कारण बिहार में पंचायत चुनाव नहीं होने पाने पर राज्य सरकार ने पंचायती संस्थानों में चुनाव संपन्न होने तक वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने को लेकर गत दो जून को एक अधिसूचना जारी की थी। बिहार की 75 सदस्यीय विधान परिषद में पूर्व से छह सीटें खाली हैं और 17 जुलाई को स्थानीय निकाय की 19 सीट खाली हो जाने पर सदन की कुल खाली सीटों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी।
विज्ञापन


विधान परिषद की पूर्व से खाली पड़ी छह सीटों में से स्थानीय निकाय से पूर्व में चुनाव जीते मनोज यादव, दिलीप राय और रीतलाल अब विधायक बन चुके हैं और हरिनारायण चौधरी और सुनिल कुमार का निधन हो चुका तथा विधानसभा कोटे से निर्वाचित तनवीर अख्तर के निधन से यह सीट भी अभी खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्त होने वाली इन सीटों में राधाचरण साह, मनोरमा देवी, रीणा यादव, संतोष कुमार सिंह, सलमान रागिब, राजन कुमार सिंह, सचिदानंद राय, टुनजी उर्फ टुन्ना पांडेय, राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, दिनेश प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, राजेश राम, दिलीप कुमार जयासवाल, संजय प्रसाद सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, नूतन सिंह, सूमन कुमार, आदित्य नारायण पांडेय और रजनीश कुमार की सीट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed