फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   19 girls made place in 20 toppers in bihar 12th result

टॉप 20 टॉपर्स में 19 लड़कियां

Thu, 30 May 2013 01:53 PM IST
पटना
पटना Updated Thu, 30 May 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
19 girls made place in 20 toppers in bihar 12th result

बिहार में 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में भी लड़कियां आगे निकल गई हैं। पास हुए कुल परीक्षार्थियों में लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले अधिक है।

विज्ञापन


इसके अलावा इंटर आर्ट्स में टॉप नौ में कुल 20 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 19 लड़कियों ने जगह बनाई हैं। इन 19 लड़कियों में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र की हैं।

इंटर आर्ट्स में रोहतास के गंजवरसारा की आरएन साह सर्वोदय कॉलेज की रीमा कुमारी ने 402 अंकों (80.4 फीसदी) के साथ राज्य में टॉप किया है।

समस्तीपुर के हसनपुर रोड स्थित हसनपुर कॉलेज के मोहम्मद ताबिस रहमान ही एक ऐसे छात्र हैं, जो टॉप नौ में शामिल हो सके हैं। इन्होंने आठवां रैंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन


टॉप नौ में लड़कियों में दूसरे नंबर पर 398 अंकों के साथ बेगूसराय के एमआरडीआइएम कॉलेज की नीलम कुमार हैं। तीसरे नंबर पर सीतामढ़ी के टीवाइकेएस कॉलेज की पूजा कुमारी ने 396 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा चौथे नंबर 395 अंकों के साथ दरभंगा के आइसीएस कॉलेज की पिंकी कुमारी हैं और पांचवें नंबर पर मधेपुरा के आरकेजेएल कॉलेज की कुमार विनीता हैं, इन्होंने 393 अंक प्राप्त किए हैं।

राज्य के इंटर कॉमर्स के परीक्षाफल में भी टॉप आठ में 20 परीक्षार्थी शामिल थे, जिनमें से 14 लड़कियां थीं।

89 प्रतिशत छात्राएं सफल
पास हुए कुल परीक्षार्थियों में लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में 89.01 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की हैं और छात्रों का प्रतिशत 82.18 रहा है।

आर्ट्स की परीक्षा में शामिल होनेवाले कुल 3,67,864 परीक्षार्थियों में भी लड़कियों की संख्या ज्यादा थी। इनमें 2,16,089 लड़कियां परीक्षा में बैठी थीं, जबकि लड़कों की संख्या 1,51,775 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed