{"_id":"645a0ad27eb2ba26820ed441","slug":"15-lakh-jewelry-and-two-lakh-cash-looted-in-broad-daylight-at-a-jewelry-shop-in-siwan-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीवान में एक ज्वेलरी की दुकान पर दिनदहाड़े लूट, 15 लाख के गहने और दो लाख नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीवान में एक ज्वेलरी की दुकान पर दिनदहाड़े लूट, 15 लाख के गहने और दो लाख नकदी पर किया हाथ साफ
Tue, 09 May 2023 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 09 May 2023 02:26 PM IST
सार
काजल ज्वेलर्स के मालिक राज कुमार ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे। तभी लुटेरे दुकान में घुसे और पिस्टल कनपटी पर तान दी। फिर जबरदस्ती दुकान में रखा कैश, ज्वेलरी वाली अलमारी से गहने लूट कर आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक ज्वेलरी दुकान में लूट की गई। इस घटना में लुटेरों ने 15 लाख रुपये की ज्वेलरी और दो लाख की नकदी पर हाथ साफ किया है। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बलेथा कदम मोड़ पर स्थित काजल ज्वेलर्स के मालिक राज कुमार ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे। तभी लुटेरे दुकान में घुसे और पिस्टल कनपटी पर तान दी। फिर जबरदस्ती दुकान में रखा कैश, ज्वेलरी वाली अलमारी से गहने लूट कर आराम से फरार हो गए। दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना के बाद से वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। वहीं, इस घटना के बाद से व्यवसायियों में दहशत है।
विज्ञापन
राज कुमार ने बताया कि पांच नकाबपोश लुटेरे काजल ज्वेलर्स में घुसे और मेरी कनपटी पर पिस्टल तान दी। इस दौरान मेरे साथ मारपीट भी की गई। फिर जबरन तिजोरी खुलवा कर आठ किलो चांदी, दो सौ ग्राम सोना और दो लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।