फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10 kg tumor ball removed from the stomach of an elderly woman

Nalanda: सदर अस्पताल में महिला को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने दस किलो का ट्यूमर निकाल कर दिलाई राहत

Thu, 17 Aug 2023 05:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 17 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

पेट दर्द और सांस लेने की तकलीफ लेकर बुजुर्ग महिला पहुंची थी सदर अस्पताल। चार महीने से चल रही थी परेशान की तैयारी। एक घंटे तक चला ऑपरेशन।

विज्ञापन
10 kg tumor ball removed from the stomach of an elderly woman
नालंदा सदर अस्पताल के डॉक्टों की टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नालंदा के सदर अस्पताल में गुरुवार को दो सदस्यीय डॉक्टर की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के पेट से दस किलो का ट्यूमर निकाला है। अस्थावां प्रखंड के अस्थावां बाजार निवासी कन्हैया राउत की (61) वर्षीया पत्नी सुंदरी देवी का सफल ऑपरेशन गुरुवार को सदर अस्पताल में किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल सुंदरी देवी पिछले चार महीने से पेट दर्द और सांस लेने की तकलीफ का सामना कर रही थी। इसके बाद वह इलाज को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर की देखरेख में सुंदरी देवी का इलाज 27 जुलाई से शुरू हुआ। इसके बाद गुरुवार को ऑपरेशन किया गया। पेट में चीरा लगाकर एक घंटे के कठिन परिश्रम के उपरांत ऑपरेशन सफल रहा और दस किलो का ट्यूमर शरीर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन से जुड़े डॉक्टर राज शेखर बताया कि बिहार शरीफ सदर अस्पताल में सर्जन मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान ज्यादा रक्तस्राव भी नहीं हुआ और एक घंटे के उपरांत ही ऑपरेशन सफल रहा फिलहाल मरिज ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि मरीज कई दिनों से सदर अस्पताल आ रही थी। मरीज के धैर्य और डॉक्टरों के सफल प्रयास ने दस किलो का ट्यूमर बाहर निकाला गया।ऑपरेशन के उपरांत मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और एक हफ्ते में ही उनकी अस्पताल से छुट्टी भी कर दी जाएगी। पेट के अंदर गोले का साइज ज्यादा था इसलिए चीरा थोड़ा ज्यादा लगाना पड़ा है। लेकिन रक्तस्राव ज्यादा नहीं हो इसका भी ऑपरेशन के वक्त ख्याल रखा गया है।


बुजुर्ग महिला बेहद गरीब परिवार से है। इसलिए वह निजी क्लिनिक में होने वाले खर्च का बोझ नहीं उठा सकती थी। इसलिए उसने सदर अस्पताल में ही अपना इलाज कराना बेहतर समझा और डॉक्टरों की देखरेख में उसका ऑपरेशन सफल भी रहा। फिलहाल महिला को इमरजेंसी वार्ड में ही भर्ती रखा गया है। वहीं महिला के घर वाले डॉक्टर के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed