फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   1 crore 19 lakh rupees looted in hajipur Vaishali bihar from hdfc bank

वारदात: हाजीपुर के एचडीएफसी बैंक में 1.19 करोड़ की लूट, हथियार लहराते हुए फरार हुए लुटेरे

Thu, 10 Jun 2021 02:45 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 10 Jun 2021 02:45 PM IST
सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
1 crore 19 lakh rupees looted in hajipur Vaishali bihar from hdfc bank
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच से 1.19 करोड़ रुपये लूट लिए गए। बताया जा रहा है कि इस वारदात को बाइक सवार पांच बदमाशों ने अंजाम दिया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ऐसे अंजाम दी गई वारदात
जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही बदमाश ब्रांच में घुस गए। उन्होंने हथियारों के दम पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि कुल पांच बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया। जब आरोपी फरार हो गए तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


बंद किया गया बैंक का गेट
बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज वारदात के बाद एचडीएफसी बैंक की ब्रांच के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। साथ ही, मीडिया की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना के बाद से ही शहर में नाकेबंदी कर दी गई और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का हुलिया पता लग चुका है। उसके आधार पर जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों तक पहुंचने में जल्द ही कामयाबी मिल सकती है। बता दें कि इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed