फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   you should not use hazard light without purpose can cause confusion to other drivers

Hazard Light: गाड़ी में बेवजह नहीं जलाना चाहिए यह लाइट, बड़े हादसे को दे सकता है दावत, जानिए सही इस्तेमाल

Fri, 14 Mar 2025 05:01 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 05:01 PM IST
सार

हैजर्ड लाइट का गलत इस्तेमाल दुर्घटनाओं को दावत दे सकता है। जानिए कब इसका उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
you should not use hazard light without purpose can cause confusion to other drivers
हैजर्ड लाइट - फोटो : AI Photo

विस्तार

आजकल हैजर्ड लाइट न केवल कारों में बल्कि दोपहिया वाहनों में भी देखने को मिल रही है। इसे ‘वार्निंग लाइट’ भी कहा जाता है। लेकिन आजकल कई वाहन चालक बिना जरूरत इसे यूं हीं जलाते चलते हैं। दरअसल, कई वाहन चालकों को पता नहीं होता कि इसका इस्तेमाल कब करना चाहिए। अगर आप भी नहीं जानते कि इसका उपयोग कब करना चाहिए तो ये खबर आपके लिए है। तो चलिए जानते हैं कि इस लाइट का सही इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए।
विज्ञापन

you should not use hazard light without purpose can cause confusion to other drivers
हैजर्ड लाइट का सही मतलब - फोटो : freepik
हैजर्ड लाइट का सही मतलब
हैजर्ड लाइट वाहन का एक जरूरी सुरक्षा फीचर है, जो विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। जब हैजर्ड को ऑन किया जाता है, तो वाहन के चारों इंडिकेटर तेजी से फ्लैश करने लगते हैं, जिससे सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों को खतरे की सूचना मिलती है। हालांकि, यह हर स्थिति में उपयोग करने के लिए नहीं होता। अक्सर लोग धुंध या बारिश के दौरान इसे चालू कर देते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। इससे सामने वाले वाहन चालक भ्रमित हो सकते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।

इंडिकेटर हो जाते हैं बेअसर
जब हैजर्ड लाइट ऑन होती है, तो टर्न इंडिकेटर काम नहीं करते। अगर आपको इस दौरान गाड़ी को मोड़ना हो, तो वाहन के पीछे या सामने से आने वाले ड्राइवर को संकेत नहीं मिलेगा और हादसे की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल सही समय पर करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

you should not use hazard light without purpose can cause confusion to other drivers
गलत समय पर इस्तेमाल से बचें - फोटो : AI Image
कब करें हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल?
दुर्घटना के समय
अगर सड़क पर कोई एक्सीडेंट हो गया है या आप किसी कारण अपनी गाड़ी रोक रहे हैं, तो हैजर्ड लाइट ऑन करें। इससे पीछे आ रहे वाहन चालकों को संकेत मिलेगा कि आगे कोई रुकावट है और वे सतर्क होकर गाड़ी चलाएंगे।

सड़क किनारे वाहन रोकने पर
अगर आपकी गाड़ी तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गई है या टायर पंक्चर हो गया है और आपको सड़क किनारे रुकना पड़े, तो तुरंत हैजर्ड लाइट ऑन करें। इससे पीछे आ रहे वाहन आपकी स्थिति को समझेंगे और टक्कर की संभावना कम होगी।

गाड़ियों के काफिले में
अगर आपकी गाड़ी किसी काफिले का हिस्सा है और धीमी गति से चल रही है, तो आप हैजर्ड लाइट ऑन कर सकते हैं। इससे अन्य वाहन चालक सतर्क रहेंगे और अपनी गति नियंत्रित रखेंगे।

ब्रेक फेल होने पर
अगर गाड़ी के ब्रेक फेल हो जाएं, तो हैजर्ड लाइट का उपयोग कर संकेत दें कि वाहन में तकनीकी खराबी है। इससे दूसरे वाहन चालक सतर्क होकर दूरी बना सकते हैं।

गलत समय पर इस्तेमाल से बचें
हैजर्ड लाइट बारिश, धुंध, या ट्रैफिक में बिना कारण चालू करना गलत है। इससे अन्य चालकों को भ्रम हो सकता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए इस फीचर का सही समय पर और सही तरीके से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed