Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha’s New Patent Shows AI Bike Tech Thinks Like Experienced Rider

Yamaha Patent: यामाहा ला रही है कमाल की तकनीक, अब रडार और सेमी-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलकर खुद लगाएंगे इंजन ब्रेक

Fri, 29 May 2026 02:16 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 29 May 2026 02:16 PM IST
सार

Yamaha Patent: टू-व्हीलर दिग्गज यामाहा अपने एक बेहद एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। हाल ही में यामाहा ने एक नया पेटेंट फाइल किया है, जिसमें रडार-बेस्ड राइडर असिस्टेंस सिस्टम और सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को जोड़ने की तैयारी दिखाई गई है। जानिए कंपनी के इस नए पेटेंट के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Yamaha’s New Patent Shows AI Bike Tech Thinks Like Experienced Rider
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Yamaha Adaptive Cruise Control: अब टेक्नोलॉजी ने बाइक्स में भी अपनी जगह बना ली है या यूं कहें कि अब बाइक भी टेक्नोलॉजी से बनाई जा रही है। यमाहा भी ऐसी स्मार्ट बाइक सिस्टम पर काम कर रही है, जो इंसानों की तरह खुद सोचकर ब्रेकिंग और गियर कंट्रोल कर सकेगी। यह खुलासा कंपनी के नए पेटेंट में हुआ है। इसमें पता चला है कि आने वाले समय में यमाहा की बाइक्स रडार, एआई और सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की मदद से ट्रैफिक के हिसाब से खुद डाउनशिफ्ट करेंगी और बाइक को ज्यादा सुरक्षित तरीके से स्लो करेंगी।

विज्ञापन


Yamaha का नया पेटेंट सिस्टम क्या है?
यामाहा के नए पेटेंट में एक ऐसे एडवांस सिस्टम का जिक्र है, जो रडार-बेस्ड राइडर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी और सेमी-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को आपस में जोड़ता है। इसका मुख्य उद्देश्य बाइक की ब्रेकिंग को ज्यादा स्मूद, कंट्रोल्ड और सुरक्षित बनाना है। अगर आसान शब्दों में समझें तो जब बाइक ट्रैफिक में किसी वाहन के पीछे धीमी होगी, तब सिस्टम खुद थ्रॉटल कम करेगा, डाउनशिफ्ट करेगा और जरूरत पड़ने पर ब्रेक भी लगाएगा।
विज्ञापन


अब इंजन ब्रेकिंग का भी होगा स्मार्ट इस्तेमाल
इस टेक्नोलॉजी की सबसे खास बात है कि यह बाइक सिर्फ ब्रेक्स पर निर्भर नहीं रहेगी। इसमें सिस्टम इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करके बाइक को ज्यादा संतुलित तरीके से स्लो करेगा। यानी बाइक पहले खुद एक्सीलरेशन कम करेगी, फिर लोअर गियर में डाउनशिफ्ट होगी और उसके बाद जरूरत होने पर ही ब्रेक प्रेशर बढ़ाएगी। इससे बाइक का बैलेंस बेहतर रहेगा और फ्रंट डाइव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद अनुभवी राइडर बनेगी बाइक
यामाहा का यह सिस्टम बिल्कुल अनुभवी राइडर की तरह काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। आमतौर पर प्रोफेशनल राइडर स्पीड कम करते समय पहले थ्रॉटल रोल ऑफ करते हैं, फिर डाउनशिफ्ट करते हैं और उसके बाद ब्रेक लगाते हैं। यमाहा की नई तकनीक भी इसी प्रक्रिया को ऑटोमैटिक तरीके से दोहराएगी। यह सिस्टम ब्रेकिंग, इंजन ब्रेकिंग और सस्पेंशन बिहेवियर को एक साथ कंट्रोल करेगा।



सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन बनेगा सबसे बड़ा हथियार

  • इस पूरे सिस्टम में सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बड़ी भूमिका होगी। पारंपरिक मैनुअल गियरबॉक्स में गियर बदलने का काम राइडर करता है, लेकिन इस सेटअप में बाइक के इलेक्ट्रॉनिक्स खुद डाउनशिफ्ट कर सकेंगे। यही वजह है कि एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल के दौरान बाइक ज्यादा नैचुरल और कंट्रोल्ड तरीके से स्लो हो पाएगी।
  • रिपोर्ट्स की मानें तो यह सिस्टम विदेशी बाजार में मौजूद यामाहा ट्रेसर 9 GT+ Y-AMT प्लेटफॉर्म से जुड़ा हो सकता है। इस बाइक में पहले से कई हाई-टेक फीचर्स मौजूद हैं, जैसे रडार-सहायता प्राप्त एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन, एकीकृत ब्रेकिंग सिस्टम और सेमी-एक्टिव सस्पेंशन। नया पेटेंट इन्हीं फीचर्स को और ज्यादा इंटेलिजेंट बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

प्रीमियम बाइक्स से शुरू होकर बजट सेगमेंट तक पहुंचेगी टेक्नोलॉजी
फिलहाल ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी केवल प्रीमियम मोटरसाइकिल्स तक सीमित रहने की संभावना है। हालांकि जिस तरह ADAS और स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स कारों में धीरे-धीरे आम हो रहे हैं, उसी तरह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तकनीक भी कुछ समय बाद किफायती बाइक्स के लिए बहुत बड़ी बात नहीं रहेंगी। रडार सिस्टम, AI बेस्ड राइडर एड्स और ऑटोमेटेड ट्रांसमिशन आने वाले समय में मोटरसाइकिल इंडस्ट्री का बड़ा ट्रेंड बन सकते हैं।



क्या जल्द प्रोडक्शन मॉडल में दिखेगी यह टेक्नोलॉजी?
हालांकि पेटेंट फाइल होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि टेक्नोलॉजी तुरंत प्रोडक्शन मॉडल में आ जाएगी। कई कंपनियां सिर्फ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सुरक्षित रखने के लिए भी पेटेंट फाइल करती हैं। लेकिन यामाहा की टेक्नोलॉजी यह जरूर दिखाती है कि आने वाले समय में स्मार्ट और AI-आधारित मोटरसाइकिल्स का दौर तेजी से बढ़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed