{"_id":"6194beae2a8a7200cd743e96","slug":"yamaha-motor-india-launched-new-yamaha-yzf-r15s-v3-0-with-unibody-seat-yamaha-new-bike-yamaha-new-model-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yamaha YZF-R15S V3: यामाहा ने लॉन्च किया यूनीबॉडी सीट के साथ सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट, कीमत हुई कम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha YZF-R15S V3: यामाहा ने लॉन्च किया यूनीबॉडी सीट के साथ सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट, कीमत हुई कम
Wed, 17 Nov 2021 02:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:04 PM IST
सार
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपने ब्रांड कैंपेन 'द कॉल ऑफ द ब्लू' के तहत यूनीबॉडी सीट के साथ YZF-R15 V3.0 सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Yamaha YZF-R15S V3
- फोटो : Yamaha Motor India
विस्तार
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपने ब्रांड कैंपेन 'द कॉल ऑफ द ब्लू' के तहत ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए यूनीबॉडी सीट के साथ YZF-R15 V3.0 सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। नए YZF-R15S V3.0 (यूनीबॉडी सीट) वेरिएंट को भारत में यामाहा की सभी अधिकृत डीलरशिप पर YZF-R15 V4 मॉडल के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। YZF-R15S V3 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 157,600 रुपये तय की गई है। नया वेरिएंट रेसिंग ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।
हाल ही में पेश किए गए R15 V4 मॉडल की कीमत बेस मेटलिक रेड कलर के लिए 1,70,800 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जबकि टॉप-स्पेक मॉन्स्टर एनर्जी MotoGP एडिशन कलर के लिए 1,82,800 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने उसी रणनीति को अपनाया है जैसा कि उसने अपने फर्स्ट-जेनरेशन R15S मॉडल के साथ किया था। जिसकी नई पीढ़ी के मॉडल के लॉन्च के बाद भी कई वर्षों तक बिक्री जारी रही।

इंजन पावर और दमदार फीचर्स
Yamaha YZF-R15S V3
- फोटो : Yamaha Motor India
इंजन और पावर
R15S V3 वेरिएंट में 155cc, 4-stroke, liquid-cooled, SOHC, 4-valve इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 rpm पर 18.6 PS का मैक्सिमम पावर और 8,500 rpm पर 14.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वैरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (वीवीए) के साथ फ्यूल इंजेक्टेड मोटर में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
शानदार फीचर्स
इसमें गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ मल्टी फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट, डुअल चैनल एबीएस, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच, डेल्टाबॉक्स फ्रेम, एल्युमीनियम स्विनग्राम और सुपर वाइड 140/70-R17 रेडियल रियर टायर जैसे फीचर मिलते हैं।
यामाहा ने एक बयान में कहा कि कंपनी को हमेशा अपने विशाल ग्राहक आधार से मजबूती से कनेक्ट करने वाले नए उत्पादों को पेश करने के लिए जाना जाता है। "YZF-R15" ब्रांड कंपनी के सफर में अहम मील का पत्थर रहा है। भारत में रेसिंग कल्चर को बढ़ाने में यह प्रोडक्ट मार्गदर्शक की तरह रहा है। अपनी शानदार इंजीनियरिंग की खूबियों और टेक्नोलॉजी के मामले में एडवांस्ड फीचर्स के दम पर YZF-R15 V3 को शानदार सफलता मिली है। अब नया वेरिएंट सुपर स्पोर्ट्स सेगमेंट में मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए सफलता की मशाल को आगे बढ़ाएगा।

कंपनी इसलिए लाई नया वेरिएंट
Yamaha YZF-R15S V3
- फोटो : Yamaha Motor India
इस मौके पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा, "YZF-R15 Version 3.0, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फीचर के दम पर 150 सीसी सुपर स्पोर्ट सेगमेंट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडल रहा है। YZF-R15 V4 को भी भारत में ग्राहक बहुत पसंद कर रहे हैं। लेकिन हमारे अध्ययन में सामने आया कि ग्राहक किसी साथी के साथ सफर पर जाने के लिए एक बेहतर विकल्प भी तलाश रहे हैं, जिसमें उन्हें R15 के रेसिंग डीएनए से समझौता न करना पड़े। यामाहा में हमने हमेशा अपने ग्राहकों की मांग को सुना है और उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव कदम उठाया है। यूनीबॉडी सीट के साथ R15S V3 भी इसी का सबूत है।"
उन्होंने आगे कहा, "2018 में ब्रांड कैंपेन द कॉल ऑफ द ब्लू लॉन्च करने के बाद से R15 मॉडल रेंज की बिक्री में तेज बढ़त दर्ज की गई है। जनवरी, 2018 से अक्तूबर, 2021 के बीच हमने R15 मॉडल रेंज की कुल 2,76,445 यूनिट्स बेची हैं, जो बेहद अहम है। यह साफ तौर पर द कॉल ऑफ द ब्लू कैंपेन की कामयाबी को साबित करता है। इस कैंपेन को यामाहा रेसिंग की ग्लोबल स्पिरिट और एक्साइटमेंट, स्टाइलिश एंड स्पोर्टी की ग्लोबल इमेज को नई ऊंचाई देने वाले दोपहिया लॉन्च करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के प्रमाण के तौर पर शुरू किया गया था।"