फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   XP100 Power100 Ethanol free petrol with zero percent ethanol addition know details

Ethanol Free Petrol: पुरानी कार-बाइक के लिए ये पेट्रोल है वरदान! नहीं है इथेनॉल की मिलावट

Fri, 22 Aug 2025 05:53 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 05:53 PM IST
सार

XP100 & Power 100 Ethanol Free Petrol: देश में अब लगभग हर पेट्रोल पंप पर मिलने वाला पेट्रोल 20% इथेनॉल मिलावट वाला है। इससे पुरानी गाड़ियों में माइलेज घटने और इंजन खराब होने की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में एक पेट्रोल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं जो पूरी तरह इथेनॉल-फ्री है।

विज्ञापन
XP100 Power100 Ethanol free petrol with zero percent ethanol addition know details
पेट्रोल पंप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

भारत सरकार को पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य 2030 तक पूरा करना था, लेकिन यह लक्ष्य 2025 में ही हासिल कर लिया गया है। 2023 से बेची जा रही बीएस6 फेज-2 वाली नई गाड़ियां E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) पर चलने के लिए तैयार हैं, लेकिन लाखों पुरानी BS3 और BS4 गाड़ियां इस फ्यूल पर चलने के लिए तैयार नहीं हैं और इन गाड़ियों में ही समस्या आ रही है।
विज्ञापन


आलम ये है कि अब देश के अधिकांश पेट्रोल पंप पर नॉर्मल पेट्रोल यानी बिना इथेनॉल की मिलावट वाला पेट्रोल अब उपलब्ध ही नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरन अपनी गाड़ियों में E20 पेट्रोल डलवाना पड़ रहा है, जिससे एक तरफ उन्हें कम माइलेज मिल रहा है दो दूसरी तरफ इथेनॉल के प्रभाव से इंजन की लाइफ भी घट रही है। प्रीमियम पेट्रोल भी इथेनॉल की मिलावट से नहीं बचे हैं। XP95 और Speed97 जैसै हाई ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल में भी 20% तक इथेनॉल की मिलावट की जा रही है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे फ्यूल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी गाड़ी के लिए वरदान जैसा है। इस फ्यूल को आप अपनी पुरानी गाड़ी में डलवाकर बेझिझक चला सकते हैं।
विज्ञापन


इन दो तरह के पेट्रोल में नहीं है इथेनॉल
देशभर में पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट का मामला गरमाया हुआ है। लोग अपनी गाड़ियों में कम माइलेज और इंजन नॉकिंग जैसी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि इंडियन ऑयल (Indian Oil) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) जैसी तेल कंपनियां दो ऐसे प्रीमियम फ्यूल बेच रही हैं जिनमें इथेनॉल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ऑयल के पंप पर मिलने वाले XP100 पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट बिल्कुल भी नहीं है। इसी तरह हिंदुस्तान पेट्रोलियम का Power 100 पेट्रोल भी इथेनॉल फ्री है। इनमें इथेनॉल की मात्रा 0% है, यानी दोनों पेट्रोल आपकी पुरानी गाड़ी के लिए सेफ हैं।

जेब पर भारी पड़ेंगे ये पेट्रोल
हालांकि, इस पेट्रोल के साथ कुछ दिक्कतें भी हैं। पहला ये कि दोनों तरह के फ्यूल की कीमत E20 पेट्रोल से लगभग डबल है। XP100 और Power 100 पेट्रोल की कीमत 160 से 173 रुपये प्रति लीटर तक है, जो राज्यों के अनुसार अलग-अलग है। इतना महंगा पेट्रोल आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकता है। मान लीजिए कि आप महीने में 2000 रुपये का नॉर्मल पेट्रोल डलवाते हैं, तो हाई परफॉर्मेंस में खर्च 3,000-3500 रुपये तक हो सकता है। 

इसके अलावा, ये दोनों पेट्रोल काफी हाई ऑक्टेन लेवल वाले हैं जो स्पोर्ट्स और लग्जरी कारों के लिए होते हैं। इनसे नॉर्मल गाड़ियां भी चलाई जा सकती हैं, लेकिन अगर आप अधिक माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की सोच रहें है, तो ये उम्मीद छोड़ दीजिए।


इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी गाड़ी BS3 या BS4 है तो ये जरूर चेक कर लें कि गाड़ी इस फ्यूल के लिए तैयार है या नहीं। यह जानकारी आप गाड़ी के ओनर मैनुअल में देख सकते हैं। हाई ऑक्टेन फ्यूल से चलने के लिए इंजन को अलग तरह से डिजाइन किया जाता है। ऐसे में सावधानी के तौरपर आपको कार-बाइक कंपनी से जरूर पता करना चाहिए कि गाड़ी का इंजन हाई ऑक्टेन फ्यूल से चलने के लिए तैयार है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed