{"_id":"5cbef5f3bdec2214173a47dc","slug":"xiaomi-redmi-y3-specification-leaked-all-you-need-to-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉन्च से पहले Xiaomi Redmi Y3 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
लॉन्च से पहले Xiaomi Redmi Y3 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक
Tue, 23 Apr 2019 04:54 PM IST
Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 23 Apr 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Readmi Y3
भारत में 24 अप्रैल को Xiaomi अपना नया Redmi Y3 लांच करने जा रही है। लेकिन लांच से पहले ही इस स्मार्टफोन को बेंचमार्क पोर्टल Geekbench पर स्पॉट किया गया है। यानी इसमें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई हैं। आइये जानते है Redmi Y3 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स के बारे में...
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y3 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक
ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार Redmi Y3 में कम से कम 3GB रैम दी जा सकती है। जबकि कंपनी ने इस बात को कन्फर्म भी किया है कि इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, ऑनलाइन लिस्टिंग में इस फ़ोन के प्रोसेसर की भी जानकारी मिली है, जी हां फ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। एक टीजर के मुताबिक इस फ़ोन में 4000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Waterdrop स्टाइल डिस्प्ले Notch
लीक जानकारी के अनुसार Redmi Y3 में Waterdrop स्टाइल डिस्प्ले Notch दिया जा सकता है। यह फोन 3GB रैम के साथ अगर आया तो इसके अन्य वैरिएंट्स भी पेश किये जा सकते हैं। Redmi Y3 Android Pie के साथ MIUI 10 पर काम करेगा। सोर्स से यह भी जानकारी मिली है कि Redmi Y3 के साथ इवेंट में Redmi 7 को भी लॉन्च किया जा सकता है। अब Geekbench की ये लीक कितनी सही है इसका पता तो 24 अप्रैल को चल ही जायेगा।