{"_id":"65649f27f2c840cc57089c88","slug":"woman-from-india-shares-experience-of-riding-self-driving-taxi-in-us-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Self-Driving Taxi: भारतीय महिला ने अमेरिका में ली सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी, कहा- फिल्म 'टार्जन' की याद आ गई","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Self-Driving Taxi: भारतीय महिला ने अमेरिका में ली सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी, कहा- फिल्म 'टार्जन' की याद आ गई
Mon, 27 Nov 2023 07:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 07:22 PM IST
सार
भारत की एक महिला ने हाल ही में अमेरिका में सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी बुक करने का अपना अनुभव साझा किया। नेहा दीपक शाह 2015 में मास्टरशेफ इंडिया सीजन 4 में दिखाई दीं थी और फर्स्ट रनर-अप रहीं। उन्होंने अपनी यात्रा के इस अनूठे अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया।
विज्ञापन
Self Driving car
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
भारत की एक महिला ने हाल ही में अमेरिका में सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी बुक करने का अपना अनुभव साझा किया। नेहा दीपक शाह 2015 में मास्टरशेफ इंडिया सीजन 4 में दिखाई दीं थी और फर्स्ट रनर-अप रहीं। उन्होंने अपनी यात्रा के इस अनूठे अनुभव को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए साझा किया।
वीडियो में एक टेक्स्ट इंसर्ट कहता है, "मेरी पहली ड्राइवर रहित सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी।" उसने सैन फ्रांसिस्को में एक ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी कंपनी Waymo (वेमो) एप का इस्तेमाल करके कैब बुक की। शाह ने कहा कि बुकिंग का अनुभव बिल्कुल उबर जैसा था। और जब कैब आई तो उन्हें एप के जरिए इसे अनलॉक करना पड़ा। अंदर कोई ड्राइवर नहीं था और उन्हें कैब में लगी स्क्रीन के जरिए राइड स्टार्ट करनी पड़ी। शाह ने कहा कि सेल्फ-ड्राइविंग कैब की सवारी ने उन्हें 2004 की फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' की याद दिला दी।
इस फिल्म की कहानी एक व्यक्ति द्वारा अपने मृत पिता की कार को नया रूप देने के बारे में थी। जो जीवित हो जाती है क्योंकि उसमें उसके पिता की आत्मा आ जाती है। इसके बाद, वह कार भी उसके पिता के हत्यारों को मारने लगती है।
विज्ञापन
वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, "ड्राइवर रहित सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी!!! क्या यही भविष्य है? सच कहूं तो मैं स्तब्ध थी.. यह अब तक के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक है। हाल ही में @वेमो ने सैन फ्रांसिस्को में इसकी कोशिश की और मैं शांत नहीं रह पाई। आप इसके बारे में क्या सोचते हैं और क्या आप इसकी सवारी करेंगे?"
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने टिप्पणी की, "मुझे लगता है कि एक आदमी की नौकरी चली गई।" एक अन्य यूजर ने कहा, "अजय देवगन ड्राइवर हैं", दरअसल यह यूजर उस फिल्म का जिक्र कर रहे थे जिसमें अजय देवगन ने पिता की भूमिका निभाई थी। एक तीसरे यूजर ने लिखा, "अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित।"
एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "उन लोगों के लिए जो कह रहे हैं कि यह बेरोजगारी में योगदान देता है। विकास और इनोवेशन इसलिए नहीं रुक सकते क्योंकि कोई इंसान वह काम कर रहा है। और नौकरियों की संख्या कम नहीं हो रही है, सिर्फ नौकरियों का स्वरूप बदल रहा है। जो लोग बदलाव के साथ तालमेल बिठा लेते हैं, उन्हें कभी समस्या नहीं होती और जो नहीं करते, उन्हें आखिरकार समस्या का सामना करना पड़ेगा।"

View this post on Instagram