फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   wireless ev charging system project wireless ev charging technology

Wireless EV Charging: ट्रैफिक सिग्नल पर हो सकेगी ईवी की वायरलेस चार्जिंग! इस शहर में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट

Mon, 23 Oct 2023 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 05:41 PM IST
सार

ट्रैफिक सिग्नल पर ज्यादा समय तक खड़े रहना किसी भी वाहन चालक का धैर्य का इम्तिहान ले सकता है। लेकिन इस शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चालकों पर शायद यह बात लागू नहीं हो। इलेक्ट्रिक वाहन चालक इस आस में रहेंगे कि कब ट्रैफिक सिग्नलों पर उन्हें लंबे समय तक इंतजार करने का मौका मिले।

विज्ञापन
wireless ev charging system project wireless ev charging technology
Wireless EV charging - फोटो : Social Media

विस्तार

ट्रैफिक सिग्नल पर ज्यादा समय तक खड़े रहना किसी भी वाहन चालक का धैर्य का इम्तिहान ले सकता है। लेकिन इस शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चालकों पर शायद यह बात लागू नहीं हो। इलेक्ट्रिक वाहन चालक इस आस में रहेंगे कि कब ट्रैफिक सिग्नलों पर उन्हें लंबे समय तक इंतजार करने का मौका मिले। यह टोक्यो के नजदीक जापानी स्मार्ट शहर काशीवा-नो-हा में एक पायलट टेस्ट प्रोजेक्ट चल रहा है।
विज्ञापन


काशीवा-नो-हा स्मार्ट सिटी का नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि यह स्मार्ट और अत्याधुनिक मोबिलिटी के क्षेत्र में परीक्षणों और प्रयोगों का नेतृत्व कर रहा है। शहर अब एक नया टेस्ट प्रोग्राम शुरू करेगा। इस प्रोग्राम की खास बात यह होगी कि यहां के पिछले ट्रैफिक चौराहों पर इंतजार करते समय ईवी को वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट की देखरेख कई प्रमुख ऑटो से जुड़ी कंपनियों के साथ-साथ टोक्यो और चिबा विश्वविद्यालयों द्वारा की जा रही है। प्रीकास्ट चार्जिंग कॉइल्स को सड़क की सतह पर रखा जाता है जहां प्रमुख ट्रैफिक सिग्नल वाले चौराहे हैं। विशेष रूप से डिजाइन किए गए ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों के टायरों के पास एक यूनिक डिवाइस होगा, जिसके जरिए वाहन के अंदर बैटरी को चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा दावा किया जा रहा है कि जब ऐसे वाहन कॉइल्स पर धीरे-धीरे चलते हैं, तो इसकी बैटरी को चार्ज में मामूली रूप से बढ़ोतरी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक 10 सेकंड तक इन कॉइल्स पर चलने पर ईवी लगभग एक किलोमीटर तक चलने लायक चार्ज हो जाएगा ।


यह, निश्चित रूप से, अपने शुरुआती चरण में एक टेस्टिंग है। लेकिन संभावित रूप से यह सुनिश्चित करने के कई अनूठे तरीके खोल सकता है कि भविष्य के वाहनों को विभिन्न प्रकार के स्रोतों से पावर मिल सके। इस समय ईवी-चार्जिंग हाईवे की पहले से ही टेस्टिंग की जा रही है। इन हावई में विशेष रूप से बनी सड़कों पर चलने के दौरान ईवी की बैटरी को चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed