फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Why white rumble strips are made on roads and highways know its purpose

Road Safety: सड़कों पर क्यों बनाई जाती हैं ये सफेद धारियां, करनी है सजावट या है कोई खास मकसद?

Thu, 17 Jul 2025 01:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 01:24 PM IST
सार

What Are White Rumble Strips On Roads: आपने सड़कों पर बनी हल्की-सी उभरी हुई सफेद रंग की पट्टियां जरूर देखी होंगी। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इन्हें क्यों बनाया जाता है। इनका मकसद सड़कों की सजावट नहीं, बल्कि आपकी जान बचाना होता है।

विज्ञापन
Why white rumble strips are made on roads and highways know its purpose
क्या होते हैं रंब स्ट्रिप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आप कभी हाइवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे हों और अचानक ऐसा लगे कि स्टीयरिंग हिल रहा है या टायरों से आवाज आ रही है, तो चौंकिए मत। यह कोई सड़क की खराबी नहीं, बल्कि एक खास व्यवस्था है जो आपको बड़े एक्सीडेंट से बचा सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘रंबल स्ट्रिप्स’ की। 
विज्ञापन


देखने में ये सड़कों पर बनी हल्की-सी उभरी हुई सफेद रंग की पट्टियां होती हैं, लेकिन इनका मकसद सड़कों की सजावट नहीं, बल्कि आपकी जान बचाना है। आइए जानते हैं रंबल स्ट्रिप कैसे हाईवे के सफर को सुरक्षित बनाता है।
विज्ञापन


क्या होते हैं रंबल स्ट्रिप्स?
रंबल स्ट्रिप्स दरअसल सड़कों की सतह पर बनाई गई ऐसी रेखाएं होती हैं, जो हल्की-सी उभरी या गड्ढेदार होती हैं। जब वाहन इन पर से गुजरते हैं तो एक कंपन और आवाज उत्पन्न होती है, जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाता है। इन्हें आमतौर पर हाईवे, एक्सप्रेसवे, या तेज रफ्तार वाले रास्तों पर बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Why white rumble strips are made on roads and highways know its purpose
रंबल स्ट्रिप - फोटो : Adobe Stock
क्या है रंबल स्ट्रिप बनाने का मकसद
इनका मुख्य उद्देश्य वाहन चालक को सावधान करना और दुर्घटनाओं को रोकना होता है। आपने अक्सर सुना होगा की ड्राइवर को नींद आने के चलते कार या बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों को अक्सर हाईवे पर ड्राइव करते समय नींद आ जाती है जो एक्सीडेंट का कारण बन सकता है। जब गाड़ी रंबल स्ट्रिप के ऊपर से होकर गुजरती है तो गाड़ी में हल्का वाइब्रेशन और आवाज होता है जो ड्राइवर को अलर्ट करने का काम करता है। इससे चालक चौकन्ना हो जाता है और गाड़ी पर दोबारा नियंत्रण पा लेता है।

सड़क पर कहां होते हैं रंबल स्ट्रिप
भारत में हर साल हजारों सड़क दुर्घटनाएं नींद या ध्यान भटकने के कारण होती हैं। ऐसे में रंबल स्ट्रिप्स एक साइलेंट गार्ड की तरह काम करते हैं। ये बिना किसी चेतावनी बोर्ड या लाउडस्पीकर के, केवल कंपन और आवाज से ड्राइवर को सतर्क करते हैं। हाईवे पर बीच-बीच में रंबल स्ट्रिप बनाए जाते हैं। खासकर, टोल प्लाजा, यू-टर्न, स्कूल जोन, तीखे मोड़ या ब्रिज एप्रोच जैसे जगहों पर आपको ये स्ट्रिप देखने को मिलेंगे।

अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रंबल स्ट्रिप्स को सड़क डिजाइन का अनिवार्य हिस्सा माना गया है। भारत में भी अब नए हाइवे प्रोजेक्ट्स में इनका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अब अधिकतर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर इन्हें लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed