फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Why Bike Catches Fire While Taking Petrol From Fuel pump

Safety Tips: पेट्रोल भरवाते समय आग पकड़ सकती है बाइक, तेल लेने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 03 Mar 2025 05:25 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 05:25 PM IST
सार

Fueling Safety Tips: आपने अक्सर सुना होगा की पेट्रोल लेते समय बाइक में अचानक आग लग गई, जबकि वहां आग लगने की कोई स्थिती नहीं थी। लेकिन ऐसा क्यों होता है क्या आप जानते हैं?

विज्ञापन
Why Bike Catches Fire While Taking Petrol From Fuel pump
पेट्रोल लेते समय सावधानी है जरूरी - फोटो : AI

विस्तार

आए दिन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भारते समय बाइक में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। तेल भरवाते समय कुछ गलती बाइक चालक करते हैं, तो कुछ गलती पेट्रोल पंप वालों की होती है जिसके वजह से बाइक में आग लगी जाती है। हालांकि, अगर बाइक चालक कुछ सावधानियों का ध्यान रखें तो आग की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, पेट्रोल काफी ज्वलनशील पदार्थ होता है जो किसी भी गर्म चीज या चिंगारी के संपर्क में आते ही जलने लगता है। इसलिए जरूरी है कि बाइक में फ्यूल का लीकेज न होने दिया जाए, साथ ही पेट्रोल डलवाते समय भी कुछ चीजों का खास ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन


पेट्रोल लेते समय क्यों लगती है आग?
जैसा कि हमने पहले बताया पेट्रोल काफी ज्वलनशील पदार्थ है, यह गर्मी के संपर्क में आने पर आसानी से आग पकड़ लेता है। अगर आपने कभी ध्यान दिया होगा तो देखा होगा की पेट्रोल भरने के बाद नोजल निकालते समय पेट्रोल की कुछ बूंदें बाइक की टंकी पर गिर जाती हैं। जब आप पेट्रोल लेने पंप पर जाते हैं तो उस समय इंजन गर्म होता है। अगर ये बूंदें सीधे इंजन पर गिर जाएं तो तुरंत आग पकड़ सकती है। इसी लापरवाही के चलते अक्सर बाइक में आग लगती है। ये गलती आमतौर पर पेट्रोल देने वाले पंप कर्मचारी करते हैं। इसलिए पेट्रोल लेते समय ध्यान रखें की नोजल से तेल बाइक पर न गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी गलती यह कि बाइक के टैंक को पूरी तरह फुल कर लेना भी आग लगने के रिस्क को बढ़ा देता है। बता दें कि बाइक का फ्यूल कैप पूरी तरह सील नहीं होता है, क्योंकि फ्यूल के गैस को निकलने के लिए भी जगह चाहिए। टैंक फुल होने से पेट्रोल छलक कर बाहर निकल जाता है। इसलिए टैंक को कभी ही फुल नहीं कराना चाहिए।


पेट्रोल भरवाने का क्या है सही तरीका
पेट्रोल डलवाते समय आप ध्यान दें कि नोजल से पेट्रोल निकलकर बाइक पर न गिरे। पंप कर्मचारी को सावधानी से पेट्रोल भरने के लिए कहें। पेट्रोल लेते समय स्मार्टफोन या ऐसा कोई भी डिवाइस जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन उत्पन्न करती है उसका इस्तेमाल न करें। पेट्रोल लेते समय फोन पर बात बिलकुल भी न करें। बाइक की टंकी का ढक्कन खोलकर फोन का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इससे पेट्रोल टैंक से निकलने वाला फ्यूम आग पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed