Car Tips: कार में सफर शुरू करने से पहले किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
अगर आप अपनी कार से रोजाना सफर करते हैं। तो सफर की शुरुआत से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी कार से सफर करते हैं। कुछ लोग घर से ऑफिस जाते हैं तो कुछ लोग कार का उपयोग घूमने के लिए करते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जब भी कार चलाएं उसके पहले किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है।
टायर करें चेक
कार को चलाने से पहले गाड़ी के टायर को चेक करना काफी जरूरी होता है। अगर कार के टायर में कोई परेशानी आ जाती है तो फिर कार को चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी कार से सफर शुरू करें उसके पहले कार के टायर जरूर चेक करें। अगर टायरों में हवा कम है तो हवा भरवाएं। अगर पंचर है तो कार को चलाने से पहले पंचर लगाएं या फिर टायर को बदलें।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
इंजन ऑयल चेक है जरूरी
कार चलाने से पहले इंजन ऑयल को चेक करना काफी जरूरी होता है। अगर कार में इंजन ऑयल कम हो जाए और कार को चलाया जाए तो इससे इंजन को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही उसे ठीक करवाने में आपका समय और पैसा दोनों ही खर्च होंगे। इसलिए बेहतर है कि जब भी कार को चलाएं उसके पहले इंजन ऑयल को जरूर चेक करें।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
कूलेंट चेक है जरूरी
टायर और इंजन ऑयल को चेक करने के साथ ही कार में कूलेंट की मात्रा को भी चेक करना काफी जरूरी होता है। अगर कार में कूलेंट लीक हो जाता है तो इसकी मात्रा काफी कम या पूरी तरह से खत्म हो जाती है। अक्सर लोग लापरवाही के कारण इसे चेक नहीं करते और इसका नतीजा यह होता है कि कार ओवरहीट होने लगती है। जिससे इंजन को बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
लाइट करें चेक
कार चलाने से पहले कार की सभी लाइट्स को चेक करना भी समझदारी होती है। कार चलाते हुए इंडीकेटर, ब्रेक लाइट आदि का उपयोग किया जाता है जबकि रात के समय कार की हेड और टेल लाइट का भी सही से काम करना काफी जरूरी होता है। ऐसा न होने पर हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है और कई बार पुलिस की ओर से रोककर चालान भी काटा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ