फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What kind of carelessness causes major damage to the windshield of a car, know how to keep it safe

Car Tips: गाड़ी की विंडशील्ड को किस तरह की लापरवाही से होता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे रखें सुरक्षित

Mon, 29 Jan 2024 09:50 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 29 Jan 2024 09:50 AM IST
सार

किसी भी वाहन में विंडशील्ड काफी जरूरी हिस्सा होती है। लेकिन कुछ लापरवाहियों से इसे काफी नुकसान होता है। इसे किस तरह सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What kind of carelessness causes major damage to the windshield of a car, know how to keep it safe
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार में सुरक्षित सफर करने के लिए सभी हिस्सों का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। लेकिन कार की विंडशील्ड के साथ लापरवाही बरती जाए तो फिर सुरक्षित मंजिल तक पहुंचना मुश्किल भी हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन लापरवाहियों के कारण कार की विंडशील्ड खराब हो जाती है।

विज्ञापन


विंडशील्ड है सबसे संवेदनशील पार्ट
किसी भी कार में सबसे संवेदनशील पार्ट विंडशील्ड होती है। एक बार यह क्रैक हो जाए तो फिर इसे ठीक करवाने की जगह बदलना पड़ता है, जिसमें काफी ज्यादा खर्चा भी हो जाता है। लेकिन कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर विंडशील्ड को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाएं सुरक्षित दूरी
कार की विंडशील्ड पर सबसे ज्यादा क्रैक ऐसी सड़कों पर होते हैं, जहां बजरी पड़ी होती है। अपने से आगे वाले वाहन के टायर के नीचे आकर बजरी काफी तेजी से पीछे की ओर आती है। जिससे पीछे आ रहे वाहन की विंडशील्ड पर क्रैक आ जाता है, जो समय के साथ बढ़ता जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कभी-भी ऐसी सड़कों पर आगे वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाकर चला जाए। इससे बजरी आपकी कार की विंडशील्ड को क्रैक नहीं कर पाएगी।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

एसी करें बंद
गर्मियों के समय लोग कार में एसी का उपयोग करते हैं और एसी को गाड़ी के बंद होने तक चलाते हैं। जिससे केबिन के अंदर का तापमान कम होता है और बाहर का तापमान काफी ज्यादा होता है। इस कारण भी विंडशील्ड क्रैक हो जाती है। जब भी कार को बंद करना हो तो उससे कुछ समय पहले एसी को बंद कर दें। इससे केबिन का तापमान सामान्य हो जाएगा और विंडशील्ड पर क्रैक का खतरा कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कवर्ड पार्किंग बेहतर
कार की विंडशील्ड पर क्रैक पेड़ के नीचे खड़ा करने से भी हो सकता है। पेड़ से टूटने वाली टहनियां या फल अगर कार की विंडशील्ड पर गिर जाए तो क्रैक होने का खतरा होता है। कई लोग धूप से बचाने के लिए कार को पेड़ के नीचे खडा करते हैं, लेकिन यह सुरक्षित उपाय नहीं होता। अगर कार को धूप से बचाकर पार्क करना है तो गैराज या कवर्ड पार्किंग में खड़ा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed