{"_id":"65a633ea5659d53b2709f71a","slug":"what-is-the-function-of-drive-belt-in-a-car-is-it-necessary-for-driving-know-the-details-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार में ड्राइव बेल्ट का क्या होता है काम, क्या गाड़ी चलाने के लिए होती है जरूरी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार में ड्राइव बेल्ट का क्या होता है काम, क्या गाड़ी चलाने के लिए होती है जरूरी, जानें डिटेल
Tue, 16 Jan 2024 01:15 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:15 PM IST
सार
किसी भी कार में ड्राइव बेल्ट का क्या काम होता है। और क्या ड्राइव बेल्ट में खराबी आने पर गाड़ी चलाने में परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में बड़ी संख्या में पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों का उपयोग किया जाता है। इनमें कई तरह के पार्ट होते हैं, जिनके सही काम करने के कारण ही कार चलती है। इनमें से एक पार्ट ड्राइव बेल्ट है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ड्राइव बेल्ट का क्या काम होता है और इसके खराब होने पर क्या कार को चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
क्या है ड्राइव बेल्ट
ड्राइव बेल्ट हर तरह के इंजन वाली कार में होती है। इसका काम कार के जरूरी हिस्सों को पावर सप्लाई देने में मदद करना होता है। मुख्यत: ड्राइव बेल्ट के जरिए किसी भी कार में एसी, अल्टरनेटर, स्टीयरिंग और वॉटर पंप तक पावर की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
कैसे करती है काम
ड्राइव बेल्ट इंजन में अल्टरनेटर, स्टीयरिंग, टेंशनर, वॉटर पंप, क्रैंकशॉफ्ट पुली और एसी कंप्रैसर को एक साथ चलाती है। यह एक रबड़ या पॉलिमर जैसी चीज से बनाई जाती है। जिसका काम ज्यादा तापमान में भी बिना खराब हुए काम करना होता है। दिखने में यह एक गोल आकार की बेल्ट होती है।
विज्ञापन
इंजन से शोर
अगर आपकी कार को स्टार्ट करने के बाद अचानक ही इंजन से ज्यादा शोर सुनाई देने लगा है। तो इस बात की संभावना होती है कि ड्राइव बेल्ट में खराबी हो। अगर ड्राइव बेल्ट खराब होने पर भी कार को चलाया जाता है, तो यह बीच सफर में भी टूट सकती है। जिससे सफर में परेशानी होती है।
ओवरहीट की हो सकती है समस्या
अगर कार में ड्राइव बेल्ट खराब हो जाए तो फिर गाड़ी ओवरहीट होने की समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका काम वॉटर पंप से पानी या कूलेंट को रेडिएटर तक पहुंचाना भी होता है। अगर यह खराब हो जाए तो फिर वाटर पंप को भी जरूरी पावर नहीं मिल पाएगी और वह अपनी क्षमता के साथ काम नहीं कर पाएगा। जिससे गाड़ी में इंजन का तापमान बढ़ जाएगा और ओवरहीट की समस्या आने लगेगी।
अन्य हिस्सों में भी होगी परेशानी
अगर कार में ड्राइव बेल्ट खराब हो जाए या फिर टूट जाए तो फिर इससे इंजन के कई और पार्ट में खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है। खराब स्थिति में कार को चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए कार में ड्राइव बेल्ट का सही तरह से काम करना काफी जरूरी हो जाता है।