Car Safety: क्या होता है कार में मिलने वाला ब्रेक असिस्ट सिस्टम? जानिए किस तरह करता है काम
आजकल आने वाली कारों में ब्रेक असिस्ट सिस्टम मिलता है। इस फीचर की वजह से कार और अंदर बैठे लोगों को बड़े हादसे से सुरक्षा मिलती है। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से यह सिस्टम काम करता है।
विस्तार
कार में कई तरह के उपकरण ऐसे होते हैं, जो कि कार के लिए काफी अहम होते हैं। कार का ब्रेकिंग सिस्टम अहम पार्ट्स में से एक होता है, अगर ब्रेकिंग सिस्टम सही नहीं है तो सुरक्षित सफर का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। आजकल बाजार में आने वाली कारों में ब्रेक असिस्ट सिस्टम मिलता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या होता है ब्रेक असिस्ट सिस्टम और यह किस तरह से काम करता है। चलिए आगे खबर में जानते हैं इसकी डिटेल।
क्या होता है ब्रेक असिस्ट सिस्टम
किसी भी वाहन में अगर ब्रेक असिस्ट सिस्टम है तो इससे गाड़ी की ब्रेकिंग क्षमता में इजाफा हो जाता है। इसके साथ ही इस सुविधा के होने से सफर काफी हद तक सुरक्षित हो जाता है, क्योंकि यह सिस्टम किसी भी इनरजेंसी में काम करता है। इस सुविधा की वजह से वाहन को अचानक से रोक सकते हैं, जिस वजह से कई बड़े हादसों को टाला जा सकता है।
ब्रेक असिस्ट सिस्टम को अप्लाई करते ही यह वाहन के पहियों को रोकने का काम शुरू कर देता है। इसके साथ ही यह सिस्टम यह भी निर्धारित करता है कि इस दौरान वाहन का संतुलन सही रहें, गाड़ी पलटे नहीं और किसी अन्य वाहन से भी न टकराएं। इस तरह से यह वाहन की सुरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
एबीएस का एडवांस वर्जन ब्रेक असिस्ट
वाहन कंपनियां कारों में एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम यानी एबीएस तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं। एबीएस फीचर के बिना वाहन चलाना आज के समय में बेहद ही मुश्किल काम हो गया है। एबीएस का इस्तेमाल बीते पांच सालों के दौरान काफी तेजी से बढ़ा है, ऐसे में यह सुविधा अब हर कार की सुरक्षा के लिए जरूरी बन चुकी है। हालांकि, ब्रेक असिस्ट सिस्टम और एबीएस दोनों काफी अलग-अलग है।
ब्रेक असिस्ट सिस्टम कैसे काम करता है
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेक असिस्ट सिस्टम एबीएस का एडवांस वर्जन है, मतलब ब्रेक असिस्ट सिस्टम एबीएस से ज्यादा बेहतर और कुशल है। ब्रेक असिस्ट सिस्टम को अधिकतर उन वाहनों में इस्तेमाल किया जाता है, जिन वाहनों में एबीएस का इस्तेमाल स्टैंडर्ड के स्तर पर होता है। ब्रेक असिस्ट सिस्टम एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है, जिसके जरिए बहुत ही कम समय में वाहन के ब्रेक लग जाते हैं।
ब्रेक असिस्ट सिस्टम जब अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है, जब वाहन चालक अचानक से गाड़ी में ब्रेक लगाता है। इस स्थिति में यह सिस्टम वाहन के पहियों को जल्दी से रोकने का काम करता है। वहीं, अगर वाहन की गति सामान्य है और बार-बार ब्रेक का इस्तेमाल हो रहा है तो यह सिस्टम काम नहीं करता है।