फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What auto companies are saying when car sales are zero in April

अप्रैल महीने में कारों की बिक्री 'जीरो' रहने पर बोली ऑटो कंपनियां, बताई ये बड़ी वजह

Sat, 02 May 2020 10:51 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 02 May 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
What auto companies are saying when car sales are zero in April
Cars - फोटो : PTI

लॉकडाउन के कारण ऑटो कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है। संक्रमण फैलने के डर से जारी तालाबंदी के बीच बंद पड़ी फैक्ट्रियों और डीलरशिप की वजह से स्थानीय बाजार में अप्रैल महीने की बिक्री जीरो रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (MSIL) ने अप्रैल 2020 में घरेलू बाजार में एक भी कार नहीं बेची है। कंपनी ने कहा कि उसने इसी अवधि के दौरान अप्रैल 2019 में घरेलू बाजार में 1,31,385 गाड़ियों की बिक्री की थी। इसका एकमात्र कारण यही है कि वायरस के कारण सरकार ने सभी कंपनियों से उत्पादन को बंद करने के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन

क्या कहना है ह्यूंदै का

वहीं ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा कि देश में वायरस महामारी के कारण घरेलू बाजार में बिक्री जीरो रही है। जबकि कंपनी ने अप्रैल 2019 में 42,005 यूनिट बेची थीं। बता दें कि मारुति सुजुकी ने पिछले महीने अपने मानेसर प्लांट के उत्पादन को फिर से शुरू करने के लिए गुरुग्राम प्रशासन से अनुमति ली थी, लेकिन प्लांट शुरू नहीं हो सका। इस पर अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि संचालन फिर से तभी संभव है जब इसे टिकाऊ तरीके से किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा को उम्मीद जल्द खुलेंगी डीलरशिप्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजेय राम नाकरा ने कहा कि उत्पादन शुरू करने के लिए हम अपने सभी स्टेक होल्डर्स, डीलर्स और सप्लायर पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि महिंद्रा कंपनी के डीलरशिप जल्द ही खुलेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि सालभर पहले इसी अवधि में कंपनी ने 19,966 इकाइयों की बिक्री की तुलना में अप्रैल 2020 में एक भी गाड़ी नहीं बेची है।

विज्ञापन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भी अप्रैल 2020 में एक भी गाड़ी नहीं बेची है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 10,112 यूनिट बेची थीं। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल और सर्विस) नवीन सोनी ने कहा कि इस समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्पादन शरू करने के लिए अभी और वक्त लग सकता है।     

एमजी भी रही जीरो पर

एमजी मोटर इंडिया ने भी बीते अप्रैल महीने में शून्य बिक्री दर्ज कराई है। वहीं इस बीच पोर्ट संचालन की बहाली के बाद मारुति सुजुकी ने कहा कि 632 वाहनों का पहला निर्यात शिपमेंट मुंद्रा पोर्ट से किया गया था। इसमें ह्यूंदै ने अप्रैल महीने में 1,341 वाहन और महिंद्रा ने 733 वाहनों का निर्यात किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed