कई बार अपनी कार से या फिर सड़क पर चलती हुई दूसरी कारों के एग्जॉस्ट पाइप से पानी निकलता है। कुछ लोगों को यह एक सामान्य प्रक्रिया लगती है तो कुछ लोग इसे इंजन में बड़ी परेशानी का कारण बताते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एग्जॉस्ट पाइप से पानी क्यों निकलता है और क्या इससे इंजन या कार के किसी अन्य जरूरी पार्ट में खराबी हो सकती है या नहीं।
सामान्य है या कोई परेशानी?
कार के एग्जॉस्ट पाइप से पानी की बूंदे टपकना कोई परेशानी की बात नहीं होती। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। दरअसल, इंजन के अंदर से कई तरह की गैस बाहर निकलती हैं साथ ही काफी कम मात्रा में पानी भी भाप बनकर बाहर निकलता है। अंदर तो ज्यादा तापमान होता है लेकिन बाहर आते ही भाप तापमान के कारण पानी में बदल जाती है और इसी का नतीजा होता है कि एग्जॉस्ट से पानी की बूंदे टपकती हैं।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
कैसे बनता है पानी
किसी भी कार में पेट्रोल, डीजल या फिर गैस को भरा जाता है। यही ईंधन बाद में इंजन तक जाता है। इनमें पानी की मात्रा नहीं होती लेकिन इंजन को चलाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत भी होती है और हवा में नमी भी होती है। यही नमी बाद में बूंद बनकर एग्जॉस्ट पाइप के जरिए बाहर निकलती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
मौसम भी है जिम्मेदार
बाहर निकलने वाली गैसों और पाइप के बीच तापमान में अंतर होता है। जिसके कारण भी एग्जॉस्ट से निकलने वाला धुआं पानी में बदल जाता है। इंजन शुरू करने के बाद इंजन से धुआं बाहर की ओर जाता है जो एग्जॉस्ट पाइप से ही बाहर निकलता है। लेकिन मौसम ठंडा हो तो इसका संपर्क ठंडे पाइप से होता है जिसके कारण यह पानी की बूंदों में बदल जाता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
आर्द्र जलवायु
5 of 5
car double exhaust tips
- फोटो : For Refernce Only
ठंड के मौसम में हवा की मात्रा यानि कि आर्द्रता ज्यादा हो जाती है। जिससे एक ही जगह पर लंबे समय तक कार के खड़े रहने पर पानी की बूंदे इकट्ठी हो जाती हैं। जब कार को स्टार्ट किया जाता है तो फिर यह पानी एग्जॉस्ट पाइप के जरिए बाहर निकलने लगती हैं।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी