{"_id":"640d6cc1005f7b12f20ab306","slug":"water-coming-from-exhaust-tail-pipe-in-car-is-common-or-there-will-be-some-issue-know-full-detail-2023-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार के एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी, सामान्य है या है कोई परेशानी, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार के एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी, सामान्य है या है कोई परेशानी, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:45 AM IST
सार
कई कारों को चलाने पर उनके एग्जॉस्ट पाइप से धुएं के साथ ही पानी की कुछ बूंदे टपकती रहती हैं। क्या कार के एग्जॉस्ट से पानी निकलना सामान्य बात है या फिर कोई परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कई बार अपनी कार से या फिर सड़क पर चलती हुई दूसरी कारों के एग्जॉस्ट पाइप से पानी निकलता है। कुछ लोगों को यह एक सामान्य प्रक्रिया लगती है तो कुछ लोग इसे इंजन में बड़ी परेशानी का कारण बताते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एग्जॉस्ट पाइप से पानी क्यों निकलता है और क्या इससे इंजन या कार के किसी अन्य जरूरी पार्ट में खराबी हो सकती है या नहीं।
सामान्य है या कोई परेशानी?
2 of 5
Reduce Car Pollution
कार के एग्जॉस्ट पाइप से पानी की बूंदे टपकना कोई परेशानी की बात नहीं होती। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। दरअसल, इंजन के अंदर से कई तरह की गैस बाहर निकलती हैं साथ ही काफी कम मात्रा में पानी भी भाप बनकर बाहर निकलता है। अंदर तो ज्यादा तापमान होता है लेकिन बाहर आते ही भाप तापमान के कारण पानी में बदल जाती है और इसी का नतीजा होता है कि एग्जॉस्ट से पानी की बूंदे टपकती हैं।
किसी भी कार में पेट्रोल, डीजल या फिर गैस को भरा जाता है। यही ईंधन बाद में इंजन तक जाता है। इनमें पानी की मात्रा नहीं होती लेकिन इंजन को चलाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत भी होती है और हवा में नमी भी होती है। यही नमी बाद में बूंद बनकर एग्जॉस्ट पाइप के जरिए बाहर निकलती है।
बाहर निकलने वाली गैसों और पाइप के बीच तापमान में अंतर होता है। जिसके कारण भी एग्जॉस्ट से निकलने वाला धुआं पानी में बदल जाता है। इंजन शुरू करने के बाद इंजन से धुआं बाहर की ओर जाता है जो एग्जॉस्ट पाइप से ही बाहर निकलता है। लेकिन मौसम ठंडा हो तो इसका संपर्क ठंडे पाइप से होता है जिसके कारण यह पानी की बूंदों में बदल जाता है।
car double exhaust tips
- फोटो : For Refernce Only
ठंड के मौसम में हवा की मात्रा यानि कि आर्द्रता ज्यादा हो जाती है। जिससे एक ही जगह पर लंबे समय तक कार के खड़े रहने पर पानी की बूंदे इकट्ठी हो जाती हैं। जब कार को स्टार्ट किया जाता है तो फिर यह पानी एग्जॉस्ट पाइप के जरिए बाहर निकलने लगती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।