पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी के दाम भी काफी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में अगर कार को चलाते समय आप भी अच्छा एवरेज पाना चाहते हैं। तो हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से किस गियर में कार को चलाने पर सबसे कम एवरेज मिलता है और किस गियर में कार चलाने में ज्यादा एवरेज मिलता है।
होती है परेशानी
2 of 7
कार सर्विस करवाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल ज्यादातर लोग इस बात से ज्यादा परेशान होते हैं कि उनकी कार से ज्यादा एवरेज नहीं मिलता। लोग अक्सर मेकैनिक से इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी कार ज्यादा पेट्रोल, डीजल या सीएनजी की खपत करती है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
करें यह काम
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social
अगर आपको भी अपनी कार से यह शिकायत है तो सबसे पहले कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर मेकैनिक से कार की पूरी जांच करवानी चाहिए। जब भी कंपनी के दावे के मुताबिक कार एवरेज ना दे तो मेकैनिक से चेक करवाना सही होता है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
ड्राइविंग में बदलाव
4 of 7
Car Driving and Car Clutch
- फोटो : For Reference Only
अगर मेकैनिक के मुताबिक कार के सभी पार्ट्स सही तरह से काम कर रहे हैं तो फिर आपको अपनी ड्राइविंग में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। कई लोग कार को सही गियर में नहीं चलाते हैं, जिसके कारण कार के एवरेज में कमी होती है। इसलिए सबसे पहले सही गियर में कार को चलाना सीखना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
क्या होता है गियर का काम
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
सभी कारों में गियर का काम कार को चलाने के लिए काफी जरूरी होता है। गियर के जरिए ही इंजन की ताकत पहियों तक पहुंचती है। कार में मुख्य तौर पर आगे के लिए पांच और पीछे के लिए एक गियर होता है। लेकिन कई कारों में आगे के लिए छह और पीछे के लिए एक गियर भी आता है। ऐसे में अगर सही गियर में कार को नहीं चलाया जाता तो कार के इंजन से पहियों को सही ताकत भी नहीं मिल पाती। जिससे इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करने के बाद भी पहियों तक पूरी पावर नहीं मिलती। इसका सीधा असर कार के एवरेज पर होता है।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान