फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volkswagen Recall 2022 Volkswagen issues voluntary recall for more than two lakh units of Atlas SUV to check airbags problem

Volkswagen: फॉक्सवैगन ने इस एसयूवी की दो लाख से ज्यादा यूनिट्स को वापस मंगाया, गाड़ी में आई इस समस्या से यात्रियों की सुरक्षा को खतरा

Sat, 19 Mar 2022 01:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 01:14 PM IST
सार

Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अपनी एटलस एसयूवी की दो लाख से ज्यादा यूनिट्स को वापस मंगाया है ताकि इस मॉडल में एयरबैग में आई संभावित समस्या की जांच की जा सके और उसे ठीक किया जा सके।

विज्ञापन
Volkswagen Recall 2022 Volkswagen issues voluntary recall for more than two lakh units of Atlas SUV to check airbags problem
Volkswagen Atlas Sport - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अपनी एटलस एसयूवी की दो लाख से ज्यादा यूनिट्स को वापस मंगाया है ताकि इस मॉडल में एयरबैग में आई संभावित समस्या की जांच की जा सके और उसे ठीक किया जा सके। अमेरिका के नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के मुताबिक, लगभग 2,22,892 यूनिट्स रिकॉल ऑर्डर का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


क्या है समस्या
एनएचटीएसए के दस्तावेजों से पता चलता है कि समस्या एसयूवी की संभावित रूप से प्रभावित यूनिट्स में साइड एयरबैग के संभावित खराबी से संबंधित है। रिपोर्ट से पता चलता है कि एयरबैग खुलने में समय लग सकता है, जिससे ये यात्रियों के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा कर रहे हैं। ए-पिलर से सामने के दरवाजे तक वायर हार्नेस में आवाजाही के लिए कुछ जगह हो सकती है और यदि इसमें जंग लग गया तो, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट प्रभावित हो सकता है। इससे एयरबैग के खुलने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन


कंपनी ने संभावित रूप से प्रभावित मॉडलों के मालिकों को यह जांच करने के लिए कहा है कि कहीं उनके वाहनों के ड्राइवर डिस्प्ले पर एयरबैग चेतावनी का संकेत तो नहीं दिखाया जा रहा है। बहुत ही दुर्लभ मामले में, एयरबैग की समस्या के संकेत खिड़कियों की खराबी, लो स्पीड पर पार्किंग ब्रेक लगाने और दोषपूर्ण डोर सेंसर चेतावनियां भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Volkswagen Recall 2022 Volkswagen issues voluntary recall for more than two lakh units of Atlas SUV to check airbags problem
फॉक्सवैगन
किस साल में बने वाहन प्रभावित
यह रिकॉल ऑर्डर से 2019 के अक्तूबर और 2022 के फरवरी के बीच बने Atlas FL (एटलस एफएल) को प्रभावित करता है। इसमें अगस्त 2019 और मार्च 2020 के बीच बने Atlas मॉडल और सितंबर 2019 और फरवरी 2022 के बीच बने Atlas Cross Sport (एटलस क्रॉस स्पोर्ट) को भी शामिल किया गया है। 

Volkswagen Recall 2022 Volkswagen issues voluntary recall for more than two lakh units of Atlas SUV to check airbags problem
Ford F-150 Lightning - फोटो : Ford
कई कंपनियों ने जारी किया रिकॉल
अमेरिका में निर्माताओं द्वारा जारी किए गए रिकॉल ऑर्डर की बाढ़ आ गई है। इसमें Ford Motor (फोर्ड मोटर) कंपनी शामिल है, जिसने विंडशील्ड वाइपर में संभावित खराबी की जांच के लिए 1,50,000 F-150 यूनिट्स के लिए रिकॉल ऑर्डर जारी किया है। GMC (जीएमसी) ने हाल ही में अपने हमर इलेक्ट्रिक वाहन की 10 यूनिट्स को एक दोषपूर्ण टेलगेट समस्या की जांच के लिए उन्हें वापस मंगाया था। NHTSA दस्तावेज से पता चलता है कि प्रभावित GMC Hummer EV माइक्रोकंट्रोलर में एम्बेडेड सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं जो दोनों रियर टेललाइट्स में से एक को या तो निष्क्रिय कर सकता है या पूरी तरह या आंशिक रूप से रौशन कर सकता है। 

Volkswagen Recall 2022 Volkswagen issues voluntary recall for more than two lakh units of Atlas SUV to check airbags problem
Volkswagen Car - फोटो : Volkswagen
क्यों जारी होते हैं रिकॉल ऑर्डर
हाल के वर्षों में, अमेरिका में वाहन निर्माता रिकॉल ऑर्डर जारी करने में ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। वह भी इस डर के कारण कि यदि संभावित गलती को सुधारा नहीं गया, तो उन्हें दंडित किया जाएगा। हालांकि रिकॉल ऑर्डर एक ब्रांड की छवि को प्रभावित करते हैं, एनएचटीएसए ने बार-बार कहा है कि ड्राइवर, यात्रियों, पैदल चलने वालों और अन्य मोटर चालकों की सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed