फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   viral news claims adani electric scooter to be launched in Indian market is fake

Adani Electric Scooter: क्या अदाणी ला रहे हैं 300Km की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर? जानिए क्या है इस खबर का सच

Wed, 28 May 2025 06:33 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 06:33 PM IST
सार

Adani Electric Scooter: हाल ही में कई खबरें वायरल हो रही हैं कि अदाणी ग्रुप देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाला है, जिसकी रेंज 300 किमी होगी। आइए जानते हैं क्या है इस खबर की सच्चाई।

विज्ञापन
viral news claims adani electric scooter to be launched in Indian market is fake
Electric Two Wheeler - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में बजाज, टीवीएस, हीरो मोटोकॉर्प और सुजुकी जैसी कई दिग्गज कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही हैं। वहीं, लोगों की ओर से बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई नई कंपनियां भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर रही हैं। लेकिन हाल ही में अडानी ग्रुप द्वारा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या सच में अदाणी ग्रुप इलेक्ट्रिक स्कूटर के कारोबार में उतर चुका है?
विज्ञापन


300 Km की रेंज का दावा
कई रिपोर्ट्स में अदाणी ग्रुप द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर के संभावित लॉन्च की खबरें प्रकाशित की जा रही है। हालांकि, इस स्कूटर के मॉडल या नाम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं बताई गई है। इसे "अदाणी इलेक्ट्रिक स्कूटर" कहा जा रहा है। "SS Degree College" नाम के ऐसे ही एक वेबसाइट पर प्राकाशित खबर में अदानी इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 300 किमी बताई गई है। यह भी बताया जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 70,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल होने वाली बैटरी की क्षमता और मोटर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस खबर में यह भी कहा गया है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजिटल स्पीडोमीटर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एलॉय व्हील्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस होगा।
विज्ञापन


खबर में यह भी बताया गया है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 2025 के अंत में शुरू की जाएगी। वहीं, इस स्कूटर नजदीकी डीलर से खरीदने और प्री-बुकिंग का ऑप्शन भी उपलब्ध होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर आप स्कूटर लॉन्च होने से पहले डीलर से संपर्क करेंगे तो आप अच्छा खासा डिस्काउंट पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

viral news claims adani electric scooter to be launched in Indian market is fake
Electric Scooter - फोटो : Freepik
क्या सच में लॉन्च होगा अदाणी का इलेक्ट्रिक स्कूटर?
बता दें कि अदाणी ग्रुप ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के संभावित लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जानकारी के मुताबिक अदाणी ग्रुप ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में जरूर काम कर रही है, लेकिन कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से जुड़े किसी भी बिजनेस में उतरने की किसी भी योजना का खुलासा नहीं किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदाणी ग्रुप फ्रांस की टोटल एनर्जीज के सहयोग से देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली किसी भी कंपनी से साझेदारी नहीं की है। इतना ही नहीं, इन खबरों में Ola S1 Pro और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर इन्हें अदाणी इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रही खबरों का दावा पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed