Car Tips: सिर्फ एक गलती और चोरी हो जाएगी लाखों की कीमती कार, इस तरह से करें बचाव
कार बाजार से कोई भी नई कार लेनी हो तो उसकी कीमत लाखों में शुरू होती है। ऐसे में कार का खास तरीके से ध्यान रखना चाहिए। मगर काफी लोग कार के साथ छोटी सी गलती है और उनकी कार हमेशा के लिए गायब हो जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कारों की मांग लगातार ऊपर की ओर जा रही है। ऐसे में कारों में काफी शानदार और बढ़िया खूबियां भी दी जा रही हैं। यही वजह है कि कारे पहले से एडवांस हो रही हैं। मगर इसके बाद भी जरा सी गलती की वजह से कार चोरी हो सकती है। आपने सही पढ़ा, अगर आपके पास कार है तो आपके लिए यह आर्टिकल जानकारी से भरपूर हो सकता है। ज्यादातर लोग अपनी कार का बेहद ख्याल रखते हैं, मगर कभी-कभी की गई छोटी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है।
चोरों की नजर से बचाकर रखें कार
आपने कई बार अपने आसपास देखा होगा कि लोग किसी छोटे-मोटे काम के लिए कार को किसी भी अनजान जगह पर यूही छोड़कर चले जाते हैं। वहीं, कई बार कार में कुछ कीमती सामान भी छोड़कर चले जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपकी कार पर चोरों की नजर हो सकती है। इसके अलावा कार का काम खत्म होने के बाद अगर कार को किसी खुली जगह पर पार्क करते हैं तो भी चोरों की टेड़ी नजर लाखों की गाड़ी पर पड़ सकती है। अधिकतर लोग कार को पार्क करने के बाद उसे कवर से ढकते नहीं है। इस गलती की वजह से चोर बिना किसी पत्थर के कार का शीशा तोड़कर गाड़ी चुरा सकते हैं।
इस ट्रिक से गायब हो जाती है लाखों की गाड़ी
देश के ज्यादातर बड़े शहरों में वाहनों को पार्क करने की समस्या आम है। इसके साथ ही हर किसी के पास कार को पार्क करने की जगह का इंतजाम भी नहीं होता है। ऐसे में अधिकतर लोग कार को खुली जगहों पर पार्क करते हैं। इसके बाद चोरों का खेल शुरू होता है, जी हां, कार के शीशे पर आई जरा सी भांप बड़ा नुकसान कर सकती है। कार के शीशे पर आने वाली भांप शीशे को ठंडा कर देती है, इसके बाद गर्म पानी डालकर शीशे को तोड़ा जा सकता है। इसके बाद गाड़ी को कही भी लेकर जाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तकनीक को अचानक से दी जाने वाली हीट कहते हैं, ऐसा करने से वह चीज कही आगे या पीछे नहीं जा सकती है और इस वजह से शीशा चटककर टूट जाता है।
इस तरह रखें कार को सुरक्षित
- कार को कभी भी अनजान जगह पर छोड़कर न जाएं।
- कभी किसी काम के लिए कार को छोड़कर जाना पड़ें तो कार में कोई भी कीमती सामान न रखें।
- कार को हमेशा कवर से ढ़ककर रखें, ऐसा करने से कार काफी हद तक सुरक्षित हो जाती है।
- अगर कार को लंबे समय तक पार्क करना पड़ें तो कार में एंटी थेफ्ट अलार्म लगवाएं। ऐसे में कोई भी कार को छूएगा तो अलार्म की आवाज आपको सतर्क कर सकती है।
- कार को हमेशा सीसीटीवी की निगरानी वाली जगह पर ही पार्क करें, ताकि बाद में थोड़ी सहायता मिल सकें।