फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   vehicle stealing alert car dashboard mirrors heat expansion

Car Tips: सिर्फ एक गलती और चोरी हो जाएगी लाखों की कीमती कार, इस तरह से करें बचाव

Sat, 08 Jun 2024 07:15 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 08 Jun 2024 07:15 PM IST
सार

कार बाजार से कोई भी नई कार लेनी हो तो उसकी कीमत लाखों में शुरू होती है। ऐसे में कार का खास तरीके से ध्यान रखना चाहिए। मगर काफी लोग कार के साथ छोटी सी गलती है और उनकी कार हमेशा के लिए गायब हो जाती है। 

विज्ञापन
vehicle stealing alert car dashboard mirrors heat expansion
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में कारों की मांग लगातार ऊपर की ओर जा रही है। ऐसे में कारों में काफी शानदार और बढ़िया खूबियां भी दी जा रही हैं। यही वजह है कि कारे पहले से एडवांस हो रही हैं। मगर इसके बाद भी जरा सी गलती की वजह से कार चोरी हो सकती है। आपने सही पढ़ा, अगर आपके पास कार है तो आपके लिए यह आर्टिकल जानकारी से भरपूर हो सकता है। ज्यादातर लोग अपनी कार का बेहद ख्याल रखते हैं, मगर कभी-कभी की गई छोटी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। 

विज्ञापन

चोरों की नजर से बचाकर रखें कार

आपने कई बार अपने आसपास देखा होगा कि लोग किसी छोटे-मोटे काम के लिए कार को किसी भी अनजान जगह पर यूही छोड़कर चले जाते हैं। वहीं, कई बार कार में कुछ कीमती सामान भी छोड़कर चले जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपकी कार पर चोरों की नजर हो सकती है। इसके अलावा कार का काम खत्म होने के बाद अगर कार को किसी खुली जगह पर पार्क करते हैं तो भी चोरों की टेड़ी नजर लाखों की गाड़ी पर पड़ सकती है। अधिकतर लोग कार को पार्क करने के बाद उसे कवर से ढकते नहीं है। इस गलती की वजह से चोर बिना किसी पत्थर के कार का शीशा तोड़कर गाड़ी चुरा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रिक से गायब हो जाती है लाखों की गाड़ी

देश के ज्यादातर बड़े शहरों में वाहनों को पार्क करने की समस्या आम है। इसके साथ ही हर किसी के पास कार को पार्क करने की जगह का इंतजाम भी नहीं होता है। ऐसे में अधिकतर लोग कार को खुली जगहों पर पार्क करते हैं। इसके बाद चोरों का खेल शुरू होता है, जी हां, कार के शीशे पर आई जरा सी भांप बड़ा नुकसान कर सकती है। कार के शीशे पर आने वाली भांप शीशे को ठंडा कर देती है, इसके बाद गर्म पानी डालकर शीशे को तोड़ा जा सकता है। इसके बाद गाड़ी को कही भी लेकर जाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तकनीक को अचानक से दी जाने वाली हीट कहते हैं, ऐसा करने से वह चीज कही आगे या पीछे नहीं जा सकती है और इस वजह से शीशा चटककर टूट जाता है। 

विज्ञापन

इस तरह रखें कार को सुरक्षित

  • कार को कभी भी अनजान जगह पर छोड़कर न जाएं। 
  • कभी किसी काम के लिए कार को छोड़कर जाना पड़ें तो कार में कोई भी कीमती सामान न रखें। 
  • कार को हमेशा कवर से ढ़ककर रखें, ऐसा करने से कार काफी हद तक सुरक्षित हो जाती है। 
  • अगर कार को लंबे समय तक पार्क करना पड़ें तो कार में एंटी थेफ्ट अलार्म लगवाएं। ऐसे में कोई भी कार को छूएगा तो अलार्म की आवाज आपको सतर्क कर सकती है। 
  • कार को हमेशा सीसीटीवी की निगरानी वाली जगह पर ही पार्क करें, ताकि बाद में थोड़ी सहायता मिल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed