{"_id":"672603329d307f5ca6013792","slug":"vehicle-sales-set-new-record-in-festival-season-reveals-delhi-transport-department-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: दिल्ली में त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: दिल्ली में त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें डिटेल्स
Sat, 02 Nov 2024 04:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:17 PM IST
सार
त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया है और दिवाली से पहले दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में 86,000 से ज्यादा नए वाहन पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
Automobile Industry
- फोटो : PTI
विस्तार
त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया है और दिवाली से पहले दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में 86,000 से ज्यादा नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने 30 अक्तूबर तक परिवहन विभाग में 86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत हुए। जिससे मोटर व्हीकल टैक्स (मोटर वाहन कर) के रूप में 366 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, फेस्टिव सेल के दौरान चार पहिया वाहनों की तुलना में स्कूटर और बाइक की बिक्री कम रही।
गुरुवार को मनाई गई दिवाली से पहले अक्तूबर में कारों और एसयूवी सहित हल्के मोटर वाहनों की बिक्री 22,000 से अधिक रही।
गुरुवार को मनाई गई दिवाली से पहले अक्तूबर में कारों और एसयूवी सहित हल्के मोटर वाहनों की बिक्री 22,000 से अधिक रही।
शेष लगभग 56,000 वाहन गैर-परिवहन दोपहिया वाहन थे।
अधिकारियों ने बताया कि 2023 में नवंबर के त्यौहारी महीने में 80,854 नए वाहनों का पंजीकरण दर्ज किया गया। जिसमें 57,000 से अधिक गैर-परिवहन दोपहिया वाहन और 18,635 कारें शामिल हैं।