फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   vehicle number plate challan issued if you hide number traffic challan

Auto News: वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ सकती है भारी, हजारों रुपये का कटेगा चालान

Wed, 22 May 2024 03:47 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 22 May 2024 03:47 PM IST
सार

अगर आपके वाहन की नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या फिर नंबर प्लेट को किसी तरह से छुपाया गया है तो वाहन चालक का मोटा चालान काटा जाएगा। इस संबंध में क्या है मोटर वाहन नियम और ड्राइवर को किस तरह की गलतियों से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
vehicle number plate challan issued if you hide number traffic challan
Auto News - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में बीते कुछ सालों में मोटर वाहन नियम काफी सख्त हुए हैं। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर वाहन चलाते समय कोई चालक नियमों का उल्लंघन करता है तो फिर उस पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। सड़क पर वाहन चालक को कई नियमों का ध्यान रखना होता है, जिसके बारे में शायद आप जानते होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर वाहन की नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ हुई तो भी आपका मोटा चालान काटा जाएगा। आगे जानिए क्या है पूरी डिटेल। 

विज्ञापन

ड्राइवर का ये काम पड़ेगा महंगा

सड़क यातायात नियमों को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है। इसके लिए अब हाईटेक एआई कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ये तो आपको पता ही होगा कि सड़क पर नियमों का पालन न करने पर चालक का भारी जुर्माना होता है। हालांकि, काफी ड्राइवर कैमरे वाले चालान से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट को अलग-अलग तरीके से छुपाने की कोशिश करते हैं। कई ड्राइवर गाड़ी की नंबर प्लेट को छुपाने के लिए उस पर कुछ टैप या फिर कुछ ऐसा चिपका देते हैं कि वाहन की नंबर प्लेट सही तरीके से दिखाई नहीं देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ पड़ सकती है भारी

देश की कई सड़कों पर हाईटेक कैमरे लगे हुए हैं, जो कि नियमों के उल्लंघन करने पर दूर से ही गाड़ी की नंबर प्लेट  को स्कैम कर लेते हैं और इससे गाड़ी का नंबर कैमरे के जरिए ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच जाता है। ऐसे में जब नंबर प्लेट पर सही से अक्षर नजर ही नहीं आएंगे तो इससे वाहन की सही जानकारी पुलिस के पास नहीं पहुंचती है। 
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि अगर गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाती है. या फिर वाहन पर किसी डिजाइन वाली नंबर प्लेट लगाई गई है तो ड्राइवर का मोटा चालान कट सकता है। मोटर वाहन नियमों के अनुसार, वाहन के नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या नंबर छुपाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन

वाहन की नंबर प्लेट के साथ न करें ये गलतियां

  • कार का पंजीकरण होने के बाद आरटीओ से जो नंबर प्लेट आई है, उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करें। 
  • वाहन की नंबर प्लेट पर लिखे गए अक्षरों को छुपाने और मिटाने की कोशिश न करें। 
  • अगर वाहन की नंबर प्लेट खराब हो गई है या फिर टूट गई है तो फिर नई नंबर प्लेट के लिए आरटीओ में आवेदन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed