फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Uttar Pradesh tax sop on hybrid cars may not apply on these Models Know Details

Hybrid Cars: टोयोटा और मारुति की इन हाइब्रिड कारों पर नहीं लागू हो सकती यूपी टैक्स छूट, जानिए क्यों

Wed, 17 Jul 2024 03:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 03:31 PM IST
सार

अगर आप उत्तर प्रदेश में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस या मारुति इनविक्टो एमपीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं और हाइब्रिड कारों पर मिलने वाले टैक्स छूट का फायदा उठाने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए। जानें क्या है वजह।

विज्ञापन
Uttar Pradesh tax sop on hybrid cars may not apply on these Models Know Details
Toyota Innova HyCross MPV - फोटो : Toyota

विस्तार

अगर आप उत्तर प्रदेश में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस या मारुति इनविक्टो एमपीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं और हाइब्रिड कारों पर मिलने वाले टैक्स छूट का फायदा उठाने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए। इस योजना के तहत शामिल कारों की सूची में ये दोनों मॉडल शामिल नहीं हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार जल्द ही स्पष्ट करेगी कि किन हाइब्रिड कारों को टैक्स छूट मिलेगी। इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने राज्य में बेची जाने वाली हाइब्रिड कारों पर पंजीकरण शुल्क (रजिस्ट्रेशन फीस) नहीं लगाने की घोषणा की थी। जिसका मकसद स्वच्छ गतिशीलता (क्लीन मोबिलिटी) को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

यूपी के राज्य परिवहन प्राधिकरण ने कहा है कि टैक्स छूट केंद्र की FAME II (फेम 2) सब्सिडी योजना के दिशानिर्देशों के तहत आने वाले वाहनों पर लागू होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसने इस संदेश को हितधारकों, जिनमें विभिन्न कार निर्माता कंपनियां शामिल हैं, तक पहुंचा दिया है, जो इस कदम से लाभान्वित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोयोटा मोटर, मारुति सुजुकी और होंडा जैसी कार निर्माता कंपनियों को इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि इनकी इनोवा हाइक्रॉस, अर्बन क्रूजर हाइराइडर, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो और सिटी हाइब्रिड जैसी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की कीमतें टैक्स छूट के कारण काफी कम हो गई हैं।
विज्ञापन

फेम 2 दिशानिर्देश क्या कहते हैं
FAME II दिशानिर्देशों के अनुसार, 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को सब्सिडी के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। सब्सिडी योजना ने 55,000 ईवी और हाइब्रिड कारों को लाभ दिया था जो ज्यादातर व्यावसायिक हैं। अगर यूपी सरकार फेम 2 दिशानिर्देशों के अनुसार हाइब्रिड कार टैक्स छूट के लिए नए दिशानिर्देश जारी करती है। तो इनोवा हाइक्रॉस और इनविक्टो जैसी हाइब्रिड कारें इस योजना से बाहर हो जाएंगी। सिर्फ टोयोटा हाइराइडर एसयूवी, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा सिटी हाइब्रिड जैसे मॉडल को ही फायदा मिल पाएगा। 

हाइब्रिड कारों पर टैक्स कम करने पर बहस
यूपी सरकार ने 5 जुलाई को एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि राज्य में हाइब्रिड वाहनों को पंजीकरण कर से छूट दी जाएगी। यह फैसला देश भर में हाइब्रिड कारों पर जीएसटी कम करने को लेकर चल रही बहस के बीच आया है। इस समय, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर सिर्फ 5 प्रतिशत टैक्स लगता है। जबकि हाइब्रिड वाहनों पर 43 प्रतिशत तक टैक्स लगता है।

हाइब्रिड कारों पर टैक्स कम करने की मांग का समर्थन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी कर रहे हैं। हालांकि, केंद्र ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि इसकी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी और वित्त मंत्रालय इस पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed