{"_id":"69fc44d2b6525cad9a02becf","slug":"using-roof-rack-could-slash-your-battery-range-by-up-30-here-s-why-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"EV Range: इलेक्ट्रिक कार की छत पर रूफ रैक लगाने की न करें गलती, घट सकती है आपके गाड़ी की बैटरी रेंज; ये है वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Range: इलेक्ट्रिक कार की छत पर रूफ रैक लगाने की न करें गलती, घट सकती है आपके गाड़ी की बैटरी रेंज; ये है वजह
Thu, 07 May 2026 01:29 PM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 07 May 2026 01:29 PM IST
सार
EV Range Drop Roof Rack: लंबी यात्रा में ज्यादा सामान रखने के लिए लोग कार की छत पर रूफ रैक लगवा तो लेते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक कारों के लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। पेट्रोल-डीजल कारों के लिए तो यह ज्यादा दिक्कत की बात नहीं है, लेकिन ईवी के लिए यह एक्सेसरी खतरनाक मानी जाती है। जानिए कैसे...
विज्ञापन
ईवी में रूफ रैक लगवाने के नुकसान
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Electric Car Battery Saving Tips: इलेक्ट्रिक कारों में रेंज सबसे महत्वपूर्ण होती है, लेकिन अधिकतर लोगों को नहीं पता कि छत पर लगा रूफ रैक रेंज को ही नुकसान पहुंचा सकता है। यह बात एक ताजा रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि खाली रूफ रैक भी ईवी की रेंज को कम से कम 12 प्रतिशत तक कम कर देती है। वहीं, अगर सामान रखा हो तो यह गिरावट 30 प्रतिशत तक हो जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा के बढ़ते दबाव के कारण बैटरी को गाड़ी खींचने में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है, जिससे रेंज घटती है।
कैसे बढ़ता है बैटरी पर दबाव?
जब कार की छत पर रूफ रॉक लगाया जाता है, तो गाड़ी का एरोडायनामिक डिजाइन बदल जाता है। इससे चलते समय हवा का दबाव बढ़ता है और कार को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। इसके अलावा दबाव का सीधा असर बैटरी पर पड़ता है और चार्जिंग जल्दी खत्म होने लगती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खाली रूफ रॉक से भी रेंज करीब 12 प्रतिशत तक कम हो सकती है, लेकिन अगर रैक पर साइकल या लगेज बॉक्स रखा हो, तो इसका असर 30 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
कितनी रेंज घटती है?
अगर कोई इलेक्ट्रिक कार सामान्य तौर पर करीब 523 किलोमीटर की रेंज देती है, तो खाली रूफ रॉक लगाने पर उसकी रेंज करीब 56 किलोमीटर तक घट सकती है। वहीं, भारी सामान रखने पर यह कमी 145 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि लंबी यात्रा के दौरान ज्यादा बार चार्जिंग करनी पड़ सकती है, जिसका असर आपके यात्रा पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
रेंज कैसे बचा सकते हैं?
अगर आप भी अपनी कार की रेंज बढ़ाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलों करें।
एक्सर्ट्स की राय?
विशेषज्ञ के अनुसार, रूफ रैक कार में अतिरिक्त स्पेस तो देता है, लेकिन ईवी यूजर्स के लिए यह बैटरी रेंज का दुश्मन भी बन सकता है। ऐसे में लंबी दूरी तय करने वालों को इस एक्सेसरी का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए।

- Roof Rack हटाएं: रैक हमेशा लगाए रखने से हवा का दबाव लगातार बढ़ता रहता है। इसलिए अगर इस्तेमाल न हो, तो रूफ रैक हटाकर रेंज बढ़ा सकते हैं।
- खिड़कियां बंद रखें: हाइवे पर खिड़की खुली रखने से भी हवा का दबाव बढ़ता है, इसलिए अगर आपको बंद कार में घुटन नहीं महसूस होती है, तो गाड़ी की खिड़की बंद रखें। इससे एयर ड्रैग कम होता है और रेंज बेहतर मिलती है।
- रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल: ब्रेकिंग के दौरान बैटरी थोड़ी चार्ज होती रहती है, जिससे एफिशिएंसी बढ़ती है।
एक्सर्ट्स की राय?
विशेषज्ञ के अनुसार, रूफ रैक कार में अतिरिक्त स्पेस तो देता है, लेकिन ईवी यूजर्स के लिए यह बैटरी रेंज का दुश्मन भी बन सकता है। ऐसे में लंबी दूरी तय करने वालों को इस एक्सेसरी का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन