फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Useful information is available from the number plate of the vehicle, know how to find out

Car Care Tips: गाड़ी की नंबर प्लेट से मिलती हैं काम की जानकारी, जानें किस तरह लगाएं पता

Wed, 21 Feb 2024 04:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 21 Feb 2024 04:10 PM IST
सार

किसी भी गाड़ी की नंबर प्लेट में काफी जानकारी छिपी होती है। इसका पता किस तरह से लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Useful information is available from the number plate of the vehicle, know how to find out
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश और दुनियाभर में बड़ी संख्या में वाहनों का उपयोग किया जाता है। लेकिन एक खास तरह से किसी भी गाड़ी की सही जानकारी को आसानी से हासिल किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह से गाड़ी की जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन


ऐसे मिलेगी जानकारी
किसी भी गाड़ी की जानकारी उसकी नंबर प्लेट से मिलती है। इसकी अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई शहरों में नए वाहन की डिलीवरी के साथ ही नंबर प्लेट को लगाया जाता है। इसी नंबर प्लेट से गाड़ी और उसकी पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी ये जानकारी
नंबर प्लेट में हर अंक का खास मतलब होता है। मुख्य तौर पर किसी भी नंबर प्लेट में पहले दो अंक अंग्रेजी के होते हैं। इसके बाद के दो अंक गणित के होते हैं और फिर दोबारा से दो अंक अंग्रेजी में होते हैं जिसके बाद चार अंक होते हैं। उदाहरण के तौर पर हर वाहन पर कुछ इस तरह से नंबर दर्ज होता है DL 03 CC 0011। इसमें पहले दो अंग्रेजी के अक्षर देश के राज्यों की जानकारी देते हैं। जैसे कि अगर किसी वाहन का नंबर DL से शुरू होता है तो यह दिल्ली का वाहन है। अगर इसका नंबर HR से शुरू होता है तो वाहन हरियाणा का है। RJ से नंबर शुरू होता है तो वाहन राजस्थान का है और अगर GJ नंबर है तो वाहन गुजरात में रजिस्टर्ड है। इसी तरह से अगले दो नंबर राज्य की अथारिटी की जानकारी देते हैं। DL या HR के बाद 01, 02, 51, 47 जैसे नंबर आते हैं। यह नंबर राज्य की अथारिटी के होते हैं। जैसे अगर नंबर HR 51 है तो वाहन हरियाणा की फरीदाबाद अथारिटी का है। अगर 51 की जगह 26 है तो वाहन गुरूग्राम में रजिस्टर्ड है। UP 16 है तो वाहन नोएडा का है और अगर 13 नंबर है तो वाहन बुलंदशहर जिले की अथारिटी का है। इसके बाद अंग्रेजी के दो शब्द फिर से आते हैं जैसे कि DL 03 CE। अब सीई का मतलब सीरीज से होता है। यानि कि वाहन दिल्ली की तीन नंबर अथारिटी का है और इसकी सीरीज CE है। CE की जगह ये कुछ और नंबर भी हो सकते हैं जैसे कि BC, CD, EF आदि। इनके बाद आखिरी में चार नंबर अंकित होते हैं। यही चार नंबर वाहन की जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed