फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Use of Steel Slag in Road Construction in india Surat in Guajarat become first city in India to get a road made of 100 per cent processed steel slag

भारत का पहला 'स्टील रोड': ट्रैफिक के लिए खोली गई यह खास सड़क, बन सकता है टिकाऊ मॉडल

Mon, 28 Mar 2022 06:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 06:13 PM IST
सार

गुजरात का सूरत भारत का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां पूरी तरह से 100 प्रतिशत प्रोसेस्ड स्टील स्लैग से सड़क बनाई गई है। एक किलोमीटर लंबी इस सड़क में छह लेन हैं।

विज्ञापन
Use of Steel Slag in Road Construction in india Surat in Guajarat become first city in India to get a road made of 100 per cent processed steel slag
An aerial view of the steel road in Surat - फोटो : Twitter/@CSIRCRRI

विस्तार

गुजरात का सूरत भारत का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां पूरी तरह से 100 प्रतिशत प्रोसेस्ड स्टील स्लैग से सड़क बनाई गई है। एक किलोमीटर लंबी इस सड़क में छह लेन हैं। यह सड़क स्टील एंड पॉलिसी कमिशन और नीति आयोग की मदद से वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) के दिमाग की उपज है।
विज्ञापन


CSIR के मुताबिक, स्टील स्लैग से बनी यह सड़क देश में पारंपरिक सड़कों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ है और मानसून के मौसम में होने वाले नुकसान का सामना कर सकती है। सूरत के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित, इस विशेष खंड को परीक्षण के आधार पर यातायात के लिए खोल दिया गया है। 
विज्ञापन


स्टील स्लैग स्टील उद्योगों का कचरा समझने वाला पदार्थ है। स्टील स्लैग से बनी इस सड़क की मोटाई पारंपरिक सड़कों की तुलना में 30 प्रतिशत कम है। स्टील रोड का मुख्य फोकस स्थायित्व है। यह बताया गया है कि हर दिन कम से कम 20 लोडेड ट्रक इस खंड से गुजर रहे हैं। स्टील स्लैग अप-साइक्लिंग स्टील स्लैग में गेमचेंजर भी हो सकता है, जो गड्ढों को भरने में उपयोग किया जाता है। लैंडफिल में धातुकर्म और धातु-प्रसंस्करण कचरे का निपटान पर्यावरण के लिए विशेष रूप से खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टील उद्योगों द्वारा लाखों टन स्टील स्लैग का उत्पादन किया जाता है और इनका अब तक कोई वैकल्पिक उपयोग नहीं हुआ है। यदि यह विशेष प्रयोग सफल साबित होता है, तो देश में और सड़कों को इसी तरह तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed