{"_id":"63bfb416098694413f0179b5","slug":"union-minister-nitin-gadkari-inauguration-auto-expo-2023-these-latest-vehicle-unveils","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: औपचारिक तौर पर शुरू हुआ ऑटो एक्सपो 2023, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की शुरुआत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: औपचारिक तौर पर शुरू हुआ ऑटो एक्सपो 2023, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की शुरुआत
Thu, 12 Jan 2023 01:54 PM IST
विशाल मैथिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Thu, 12 Jan 2023 01:54 PM IST
सार
ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन कई सारे शानदार और हाईटेक फीचर्स वाले वाहनों को शोकेस किया गया है। एक्सपो में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने दो नई एसयूवी को पेश किया।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को ऑटो एक्सपो 2023 का औपचारिक तौर पर उद्घाटन हो गया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह एक्सपो कल यानी 13 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा। बता दें कि ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन कई सारे शानदार और हाईटेक फीचर्स वाले वाहनों को शोकेस किया गया है। एक्सपो में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने दो नई एसयूवी को पेश किया। वहीं एमजी ने भी अपनी नई ईयूनिक 7 को पेश किया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने की शुरुआत
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की औपचारिक तौर पर शुरुआत की। कार्यक्रम में नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और सियाम सहित कई कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय ने ऑटो एक्सपो 2023 में कहा, "कंपनियों को री-सायकल होने से कम दाम में कच्चा माल मिलेगा। कंपनियां अपनी स्क्रैपिंग यूनिट खोल सकती हैं। इससे आखिरकार मैन्युफैक्चरर को फायदा होगा। कभी-कभी प्रदूषण की वजह से दिल्ली आने का मन नहीं करता। हमें प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर जाना बेहतर विकल्प है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए काम के रहे हैं। हम सड़कें बना रहे हैं और इसका भी आपको फायदा होगा।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, " मैं फ्लेक्स फ्यूल के लिए 2004 से सपना देख रहा हूं। ब्राजील में पहले से ही फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी है। इथेनॉल 60-62 रुपये के पास आ सकता है वहीं अभी पेट्रोल 100 के पास है। पुराने वाहन रिसाइकल से कच्चा माल सस्ता मिलेगा। बायो बिटुमिन भी बन रहा है। भारतीय विज्ञान संस्थान से हाइड्रोजन लागत 100 रुपये तक आ सकती है।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेमी कंडक्टर की समस्या काफी सीरियस है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग रोड सेफ्टी पर ध्यान दें। लोग मुझे दोष दे रहे हैं कि आप रोड बना रहे हैं और रोड एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 से 34 साल के लोगों की सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट में मौतें हो रही हैं। रोड सेफ्टी पर ध्यान दें और सबको एजुकेट भी करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम छह महीने में रोड इन्फ्राट्रक्चर बढ़ा रहें हैं। हमारे देश में 2024 तक यूएसए के बराबर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर होगा।
कौन-कौन सी कंपनियां हुईं हैं शामिल
ऑटो एक्सपो में कई बड़ी कंपनियों के साथ ही कई स्टार्टअप भी शामिल हुए हैं। इनमें मारुति सुजुकी, एमजी, ग्रीव्स कॉटन, जेबीएम, अशोक लीलैंड, वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल, ह्यूंदै, किआ, बीवाईडी, क्यूमिंस, टोयोटा, लैक्सस, अतुल ऑटो, मैटर मोटरवर्क्स, टॉर्क मोटर्स, बनेली, कीवे, मैटा, टाटा मोटर्स, हैक्सल मोटर्स, सन मोबिलिटी, एसएमएल इजूजू, ओमेगा मोबिलिटी, जूपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वार्ड विजार्ड इनोवेशंस, एमटीए ई-मोबिलिटी, मोटोवॉयट मोबिलिटी, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स, अल्ट्रा वॉयलट, प्रावेग जैसी कंपनियां शामिल हैं।
हॉल नंबर-नौ में मारुति।
- हॉल नंबर-15 में एमजी और क्यूमिंस।
- हॉल नंबर- 11 में ग्रीव्स कॉटन, वोल्वो आयशर, हैक्सल मोटर्स, ओमेगा, जूपिटर इलेक्ट्रिक।
- हॉल नंबर-12 में जेबीएम और अशोक लीलैंड, अतुल ऑटो, सन मोबिलिटी, एसएमएल इजूजू।
- हॉल नंबर-पांच में बीवाईडी और मेटा।
- हॉल नंबर- तीन में ह्यूंदै।
- हॉल नंबर- सात में किआ।
- हॉल नंबर-10 में टोयोटा और लैक्सस।
- हॉल नंबर-आठ में मैटर मोटर वर्क्स, एमटीए, मोटोवोल्ट, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स।
- हॉल नंबर-छह में टॉर्क मोटर्स।
- हॉल नंबर-चार में बनेली, कीवे, वार्ड विजार्ड, अल्ट्रावॉयलट।
- हॉल नंबर-14 में टाटा मोटर्स।