फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Uber India Launches Group Rides feature for its customers in India Know how it saves money

Cab Service: इस एप-आधारित कैब ने शुरू की नई सर्विस, चार लोग कर सकेंगे कार पूलिंग, ऐसे बचेंगे आपके पैसे

Wed, 23 Aug 2023 07:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Uber India Launches Group Rides feature for its customers in India Know how it saves money
Taxi Cab - फोटो : For Reference Only
Uber India (उबर इंडिया) ने हाल ही में भारत में अपने ग्राहकों के लिए Group Rides (ग्रुप राइड) फीचर लॉन्च किया है। इस नए फीचर की खासियत यह है कि इसके जरिए कोई भी ग्राहक अपनी उबर सवारी को तीन अन्य यात्रियों के साथ साझा कर सकता है। यदि सभी यात्री एक ही मंजिल के लिए यात्रा कर रहे हों।
विज्ञापन


उबर इंडिया दो जगहों के बीच आवाजाही के ज्यादा किफायती तरीके का वादा कर रहा है क्योंकि यात्री अब ऐप-आधारित टैक्सी सर्विस पर अपनी राइड साझा कर सकते हैं। वास्तव में, अमेरिका-आधारित कंपनी का दावा है कि उबर की सवारी करने वाला व्यक्ति इस फीचर का इस्तेमाल करके अंतिम भुगतान पर 30 प्रतिशत तक की बचत कर सकता है।
विज्ञापन


उबर ग्रुप राइड्स सुविधा कार पूलिंग के बराबर की एक कैब सर्विस है और इसे एक-दूसरे को जानने वाले चार व्यक्तियों द्वारा साझा किया जा सकता है। उबर इंडिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के निदेशक नितीश भूषण ने कहा, "ग्रुप राइड के साथ, हम ग्राहकों को उन लोगों के साथ यात्रा करते समय ज्यादा बचत करने का विकल्प दे रहे हैं जिन्हें वे जानते हैं। न सिर्फ सवार पैसे बचाते हैं और एक साथ साझा गंतव्य पर पहुंचते हैं, बल्कि वे कम कारों में ज्यादा लोगों को सवार कर सड़क पर वाहनों की संख्या कम करने का अच्छा काम भी करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उबर इंडिया लागत प्रभावी बेनिफिट्स के साथ-साथ इस फेक्ट को भी रेखांकित कर रहा है कि सवारी साझा करने से भारतीय शहर की ज्यादातर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आएगी।

उबर ऐप पर ग्रुप राइड फीचर का इस्तेमाल कैसे करें:
  • सुनिश्चित करें कि उबर मोबाइल एप्लिकेशन अपडेट है।
  • मोबाइल एप्लिकेशन पर 'सर्विस' टैब पर जाएं। इसके बाद 'ग्रुप राइड्स' चुनें।
  • अपना गंतव्य दर्ज करें।
  • इस राइड में दोस्तों को जोड़ने के संकेत पर, उस कॉन्टेक्ट का चयन करें जिसके साथ कोई अपनी सवारी साझा करना चाहता है।
  • चुने गए संपर्कों को एक लिंक भेजा जाता है, जिनके पास अपना गंतव्य जोड़ने का ऑप्शन होगा, यदि वह रास्ते में है।
  • ड्राइवर और कार को सामान्य प्रक्रिया के अनुसार नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed